Tulsi Leaves Benefits To Lower Cholesterol: आपने अक्सर लोगों को सर्दी-जुकाम या अन्य वायरल संक्रमण होने पर तुलसी की पत्तियों की चाय का सेवन करते देखा होगा। क्योंकि तुलसी की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, उन लोगों के लिए भी तुलसी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। शक्तिशाली औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियां की तरह से नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर निकालने में आपकी मदद कर सकती हैं। बस आपकी इनका सही तरीके से प्रयोग करना है। अगर आप नियमित सही तरीके से तुलसी को अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे हाई बीपी और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। अब सवाल यह उठता है कि कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुलसी को अपने रूटीन में कैसे शामिल करें? इस लेख में हम आपको हाई कोलेस्ट्रॉल रोगियों के लिए तुलसी के फायदे और इसके प्रयोग का सही तरीका बता रहे हैं।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुलसी के फायदे- Tulsi Leaves Benefits To Lower Cholesterol In Hindi
तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक कण जैसे फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में योगदान देते हैं। इसके अलावा, तुलसी शरीर की सूजन को भी दूर करती है, जो शरीर में कई रोगों के विकास में योगदान देती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती है। यह धमनियों की सूजन कम करने और नसों में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करती है। तुलसी की चाय लिवर को हेल्दी रखने में भी मदद करती है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में भूमिका निभाता है। यह लिवर फंक्शन में सुधार करती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुलसी का सेवन कैसे करें- How To Consume Tulsi Leaves To Lower Cholesterol In Hindi
तुलसी की चाय को डाइट में शामिल करने का सबसे आसान तरीका इसे अपनी चाय में शामिल करना। आप अपनी चाय में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल सकते हैं। इसके अलावा, आप सुबह खाली पेट 8-10 पत्तियां तुलसी की सीधे तौर पर चबा सकते हैं। आप तुलसी की पत्तियों में एक चम्मच शहद मिलाकर खा सकते हैं। गर्म पानी में तुलसी की पत्तियां उबालकर पूता दिन इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इस तरह नियमित तुलसी को डाइट में शामिल करके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
