दिल ही नहीं फेफड़ों का भी दुश्मन है मोटापा, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मोटापे के असर हमारे दिल की सेहत पर होता है, ये आपने जरूर सुना होगा। यह भी कहा जाता है कि मोटापा से पीड़ित लोगों को हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा भी ज्यादा होता है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में पता चला है कि मोटापा हमारे फेफड़ों को भी भारी नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

मोटापा कई बीमारियों की जड़ है ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। एक अध्ययन के अनुसार, सीवियर ओबेसिटी यानी अत्यधिक मोटापे से ग्रस्त लोगों के फेफड़ों की उम्र तेजी से बढ़ती है। जर्मनी के बॉन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जांच की कि मोटापे में फेफड़े पोषण संबंधी चुनौतियों के साथ कैसे तालमेल बिठाते हैं। टीम ने दिखाया कि मोटापा फेफड़ों में एक्स्ट्रासेल्युलर मैट्रिक्स को नया रूप देता है - प्रोटीन-आधारित "ढांचा" जो फेफड़ों को उनका आकार और स्थिरता प्रदान करता है।

how obesity affects lungs function

सेल रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित शोधपत्र में उन्होंने कहा, 'फेफड़ों के ऊतकों में ये परिवर्तन सामान्यतः उम्र के साथ होने वाले परिवर्तनों के समान हैं और यह बताता है कि अधिक वजन होने से फेफड़े समय से पहले 'बूढ़े' हो जाते हैं।' टीम ने विशिष्ट प्रश्नों के लिए प्रोटीन, फैट्स और जीन की एक साथ जांच करने के लिए अत्याधुनिक मल्टी-ओमिक्स तरीकों का उपयोग किया। माइक्रोस्कोपिक इमेज एनालिसिस की फाइंडिंग्स के साथ इसका अध्ययन किया।

End of Feed