Healthy Aging Tips For Women In Hindi: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ने लगता है। बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं के लिए स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना बहुत आवश्यक है। इस दौरान महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए अपने शारीरिक, मानसिक और आत्म पोषण के लिए बुद्धिमानी के साथ निर्णय लेने की आवश्यकता होती है। महिलाओं के लिए अपनी खुशी और सुरक्षा को बनाए रखना ही अच्छे बुढ़ापे का उद्देश्य होना चाहिए। बुढ़ापे में बहुत सी महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। भले ही उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता है, लेकिन ऐसी बहुत सी समस्याएं हैं, जिनसे बुढ़ापे में बचा जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो मन, शरीर और आत्मा पर जोर देता है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं कैसे स्वस्थ रह सकती हैं, इसके बारे में जानने के लिए हमने मणिपाल अस्पताल, बानेर, पुणे की डॉ. सुरुचि मांड्रेकर (कंसल्टेंट- आंतरिक चिकित्सा) से बात की। इस लेख में हम आपके साथ कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स शेयर कर रहे हैं।
How Can Women Stay Healthy As They Age
बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं स्वस्थ कैसे रह सकती हैं- How Can Women Stay Healthy As They Age In Hindi
डॉ. सुरुचि मांड्रेकर के अनुसार, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कैसे आप प्रबंधित करते हैं, इसका हमारे जीवन की गुणवत्ता पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है, खासकर महिलाओं के लिए। उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं को हार्मोन में उतार-चढ़ाव, बोन डेंसिटी कमजोर होना और कई अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन स्वस्थ जीवनशैली, उचित तकनीक और मानसिकता के साथ स्वस्थ उम्र बढ़ने के साथ भी महिलाएं स्वस्थ रह सकती हैं। बढ़ती उम्र के साथ स्वस्थ रहने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं,
शारीरिक रूप से एक्टिव रहें
बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक गतिविधि करना महत्वपूर्ण है। इससे महिलाओं में ताकत, लचीलेपन और हृदय संबंधी स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए नियमित एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।
पोषण का ध्यान रखें
ऐसी डाइट फॉलो करें जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दुबला प्रोटीन और हेल्दी फैट शामिल हो। हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी पिएं। अनहेल्दी, जंक, मीठे और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचें।
कैल्शियम और विटामिन डी की कमी न होने दें
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों को स्वस्थ रहने के लिए यह बहुत आवश्यक है। इससे जोड़ व हड्डियों से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर फूड्स के साथ आप डॉक्टर की सलाह से इनके सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
मेडिटेशन करें
यह तनाव के प्रबंधन में मदद करता है। गहरी सांस लेने वाले व्यायाम या योग का अभ्यास करें। यह शारीरिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ावा देता है। इससे तनाव, एंग्जायटी से राहत मिलती है और नींद से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें
बढ़ती उम्र के साथ मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं महिलाओं को परेशान कर सकती हैं। महिला चिंता, अवसाद या अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रबंधन के लिए डॉक्टर से सलाह लें। याददाश्त कमजोर होने, चीजें भूलने और डिमेंशिया जैसी स्थितियां होने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
हेल्थ चेकअप कराएं
स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर सेहत की जांच कराना महत्वपूर्ण है। ऐसा करने से बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियों से बचा जा सकता है और उनका जल्दी निदान किया जा सकता है।
शराब, तम्बाकू और स्मोकिंग से दूरी बनाएं
बुढ़ापे में जीवनशैली की ये खराब आदतें सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनमें कई हानिकारक कण और केमिकल होते हैं, जो कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाते हैं। इसलिए इनसे परहेज करें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
