हेल्थ

Blood Donor Day: रक्तदान करना सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? फिजिकल हेल्थ के अलावा मेंटल हेल्थ रहेगी दुरुस्त

Health Benefits of Blood Donation: ब्लड डोनेशन करने से जितना फायदा ब्लड लेने वाले को उतना ही फायदे फायदा डोनर भी होता है। आइए जानते हैं कैसे रक्तदान आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Image

Source: Pexels

'रक्तदान महादान' ऐसे स्लोगन आपने जरूर पढ़े और सुने होंगे। वहीं आप में से बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्होंने कभी न कभी जीवन में ब्लड डोनेट जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्लड डोनेट करने से जितना फायदा ब्लड लेने वाले को होता है, उतना ही फायदा या कहें उससे भी कहीं ज्यादा फायदा ब्लड देने वाले का होता है। जी हां, सही पढ़ा आपने ब्लड डोनेट करने से हमारा शरीर भी कई तरह की बीमारियों से बच जाता है। आमतौर पर लोग गर्मी के मौसम में ब्लड डोनेट करने से कतराते है। जिसमें यह मिथक सामने आता है, कि ब्लड डोनेट करने से आपके शरीर में कमजोरी आती है। यदि आप भी इस मिथक को मानते हैं, तो आज हम आपके इस मिथक को तोड़ने का काम करेंगे। तो चलिए आपको ब्लड डोनेशन के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.. (Health Benefits of Blood Donation)

हार्ट रोगों का खतरा होगा कम

कई हेल्थ शोधों में यह बात साबित हुई है कि साल में कम से कम एक बार ब्लड डोनेट करने से हमें हार्ट अटैक की संभावना 88% तक कम हो जाती है। क्योंकि रक्तदान करने से हमारे खून में बढ़ी हुई आयरन की मात्रा शरीर से बाहर निकल जाती है, जिससे रक्त वाहिनियों के ब्लॉक होने का खतरा कम हो जाता है।

मेंटल हेल्थ भी होगी फिट

ब्लड डोनेट करना हमारी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। रक्तदान करना एक सामाजिक कार्य है। क्योंकि इसकी जरूरत ऐसे लोगों को होती है, जो जीवन और मृत्यु से जूझ रहे होते हैं। इसलिए ऐसे लोगों की मदद करके आपके अंदर एक खुशी का भाव पैदा होता है, जो आपकी मेंटल हेल्थ को फिट बनाने का काम करता है।

नेगेटिविटी होगी दूर

जी हां, रक्तदान करने से आपको फिजिकल के साथ-साथ साइक्लॉजिकल फायदा भी होता है। रिसर्च में सामने आया है कि एक नियमित समय अंतराल के बाद ब्लड डोनेट करने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में डिप्रेशन, एंग्जाइटी और नेगेटिविटी जैसी समस्याओं से काफी दूर रहते हैं। क्योंकि वह इस काम से काफी मानसिक संतुष्ट रहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article