हेल्थ

World Hepatitis Day : जानें 75% लिवर डैमेज के बाद भी कैसे इतने फिट हैं अमिताभ बच्चन, लिवर रोगी जान लें बिग-बी का फिटनेस सीक्रेट

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिटनेस का हर कोई दिवाना है, 80 साल की उम्र पार चुके अमिताभ आज भी हेल्दी और फिट लाइफ जीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय अमिताभ का लिवर पूरी तरह डैमेज हो गया था। आइए जानते हैं इसके बाद भी फिट रहने के लिए क्या है बिग-बी का फिटनेस सीक्रेट?

Image

Fitness secret of Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के शहंशाह और फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने नाम का परचम लहराने वाले अमिताभ की शानदार फिटनेस का भला कौन कायल नहीं है। जीवन के 8 दशक पूरे कर चुके अमिताभ आज भी फिटनेस के मामले में युवाओं को टक्कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिग-बी के जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब उनका लिवर 75% डैमेज हो गया था। अमिताभ बच्चन लिवर के गंभीर रोग हेपेटाइटिस के शिकार रह चुके हैं। साल 2000 में अमिताभ को हेपेटाइटिस की समस्या हुई जिसमें उनका 3/4 लिवर डैमेज हो गया था। इतने खतरनाक रोग के बाद भी कैसे अमिताभ ने खुद को ठीक किया और आज एक हेल्दी और फिट लाइफ जीते हैं। आइए जानते हैं उनका फिटनेस सीक्रेट?

अमिताभ बच्चन की फिटनेस का राज - Fitness Secret of Amitabh Bachchan

रोज करते हैं एक्सरसाइज

अमिताभ बच्चन अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करते हैं। जिसमें वह भारी व्यायाम की अपेक्षा हल्की एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। वह वॉकिंग और लाइट रनिंग का अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही वह साइकिलिंग का भी अभ्यास करते हैं।

शुद्ध शाकाहारी लेते हैं डाइट

पहले नॉनवेज के शौकीन अमिताभ कई साल पहले ही नॉनवेज को त्याग चुके हैं। आज वह केवल शुद्ध शाकाहारी डाइट लेते हैं। जिसमें वह घर में बना दाल, चावल और हरी-सब्जी के साथ मल्टीग्रेन रोटियां खाना पसंद करते हैं।

इन चीजों से रहते हैं दूर

लिवर की गंभीर समस्या से जूझने के बाद अमिताभ अल्कोहल, नॉनवेज, स्मोकिंग और चाय-कॉफी जैसी चीजों से बिल्कुल दूर रहते हैं। इसके साथ ही वह मीठा खाने से भी परहेज करते हैं। वहीं किसी भी तरह के जंक और फास्ट फूड का सेवन अमिताभ कभी नहीं करते हैं।

क्या है हेपेटाइटिस रोग? What is Hepatitis?

हेपेटाइटिस जिससे अमिताभ बच्चन का लिवर 75% डैमेज हो गया वह एक गंभीर बीमारी है। जिससे हमारा लिवर पूरी तरह डैमेज हो सकता है। इस रोग में आपके लिवर में सूजन की समस्या हो जाती है। जिससे हमारा लिवर काम करना बंद कर देता है। लिवर जब शरीर में प्रोटीन का निर्माण और खून का निर्माण कर बंद कर देता है, तो इससे हमारे पूरा शरीर कमजोर होने लगता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article