कभी गर्मी तो कभी बारिश और उसके बाद चलने वाली ठंडी हवा मौसम का ये बदलाव आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है। इसके साथ ही ऐसे लोग जिन्हें कमजोर इम्यूनिटी की समस्या है, उनके लिए मौसम अपने साथ बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में खांसी-जुकाम के मामले काफी तेजी से देखने को मिलते हैं। आज हम आपको खांस के लिए कारगर देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं। जी हां इससे आपको गले में दर्द और जुकाम में भी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं खांसी के लिए कारगर देसी नुस्खा...
खांसी के लिए देसी नुस्खा
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नुस्खा शेयर किया। जिससे आप खांसी से जल्द राहत पा सकते हैं। किरण की मानें तो आपको इसके लिए इलायची, लौंग, अदरक और शहद की जरूरत पड़ेगी। जिसकी मदद से आप घर में ही कारगर नुस्खा तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको 4 लौंग, 2 इलायची, 1-1 चम्मच अदरक के रस और शहद की जरूरत होती है।
कैसे तैयार करें नुस्खा?
इसके लिए आपको लौंग और इलायची को पूरी तरह जलाकर उनका चूर्ण बना लेना है। इसके बाद आप 1-2 चम्मच अदरक के रस और शहद को इस चूर्ण के साथ मिक्स कर लें। इस तरह आपका देसी नुस्खा तैयार हैं। अब आप इसे 1/2 चम्मच की मात्रा में चाट सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
