हेल्थ

नसों में छिपे बैड कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर करता है ये घरेलू नुस्खा, सर्दियों में रखता है दिल का पूरा ख्याल

Home Remedies for Bad Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल आपके लिए हार्ट अटैक जैसी गंभीर स्थिति का भी कारण बन सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रण में रखें। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने का कारगर घरेलू नुस्खा।

Image

home remedy for cholesterol

How To Control Bad Cholesterol: अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की बड़ी वजह बन रही हैं। आज हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के कारण आपको हार्ट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। क्योंकि शरीर में बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने लगता है। जिससे शरीर का फंक्शन प्रभावित होने लगता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बुरा असर हमारे हार्ट पर दिखाई देता है। जिससे आपके लिए जानलेवा कंडीशन यानी हार्ट अटैक जैसा गंभीर खतरा तक पैदा हो जाता है। यदि आप भी कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको इसके लिए एक कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का घरेलू नुस्खा।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अदरक का इस्तेमाल कैसे करें?

अदरक की चाय

  1. इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 1 इंच अदरक को कूटकर मिला दें।
  2. इस पानी को आप अच्छी तरह उबालें जब तक ये आधा न रह जाए।
  3. इस तरह आपकी अदरक की चाय तैयार है जिसे 1 चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।

अदरक नींबू की चाय

  1. अदरक की चाय बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1 इंच अदरक के टुकड़े को कूटकर उबालें।
  2. इसके बाद आप इस पानी में आधा नींबू मिक्स कर लें। इस तरह आपकी अदरक और नींबू वाली चाय तैयार है।
  3. इस चाय में शहद मिलाकर पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने में लाभ मिलता है।

अदरक कैसे करता है काम?

आपको जानना चाहिए कि अदरक शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कैसे कम कर सकता है। तो आपको बता दें कि अदरक में हाइपोलिपिडेमिक एजेंट होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। ये हमारी लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है। अदरक खाने से शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल करने के फायदे

  • अदरक का सेवन करने से सर्दियों में स्लो हुआ पाचन भी दुरुस्त हो जाता है, जिससे आपको कब्ज और अपच की समस्या से लाभ मिलता है।
  • शरीर में आई इन्फ्लेमेशन (सूजन) को ठीक करने के लिए अदरक का इस्तेमाल काफी कारगर माना जाता है।
  • सर्दियों में वायरस का खतरा भी बढ़ जाता है, अदरक में मौजूद एंटी वायरस गुण आपकी रोगों से सुरक्षा करते हैं।
  • गले से संबंधित संक्रमण से सुरक्षा के लिए अदरक का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article