देश की राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी का कहर चल रहा है। अप्रैल के महीने में ही शुरु हुई इस भीषण गर्मी के कारण लोगों की सेहत पर काफी बुरा असर देखने को मिल रहा है। वहीं दिन में चलने वाली भीषण हीट वेव ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने 9-10 अप्रैल को भीषण लू चलने की घोषणा भी की है। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात देश के कई इलाके शामिल हो सकते हैं। इस भीषण गर्मी में आपको तेज बुखार, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी-दस्त और गंभीर समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। आज हम आपको हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बाबा रामदेव का बताया देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं।
स्वामी रामदेव ने बताया लू से बचने का उपाय - Heat Stoke Prevention Tips by Swami Ramdev
स्वामी रामदेव अक्सर अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को हेल्थ से जुड़ी जानकारियां देते रहते हैं। जिसमें वह खाने पीने से लेकर योगा करने जैसी अलग-अलग जानकारियां उपलब्ध कराते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के साथ लू से बचाव का एक कारगर उपाय साझा किया है। स्वामी रामदेव की मानें तो इसके लिए आपको गेंहू, जौ और चना को बराबर की मात्रा लेकर पीस लेना है। इस तरह तैयार आटे से आप रोटी बनाएं। इसके साथ ही रोटी के साथ आपको प्याज का सेवन रोजाना करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि प्याज को काटना नहीं है बल्कि हाथ से हल्की सी चोट देते हुए तोड़ देना है। स्वामी रामदेव की मानें तो इस तरह रोटी और प्याज का रोजाना सेवन करने से आपको लू लगने का खतरा टल जाता है।
यह भी पढ़ें - वॉक करने के फायदे तो जरूर सुने होंगे लेकिन सही समय जानना भी है जरूरी, गलत समय वॉकिंग से होगा नुकसान
मिस्सी रोटी और प्याज के फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जौ और चना जैसे अनाज तासीर में ठंडे होते हैं, जो आपके शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसके साथ ही इन अनाजों में फाइबर भरपूर होता है, जो आपके पाचन को तेज करने में मदद करता है। वहीं प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन और सल्फर आपके शरीर के लिए एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट साबित होते हैं। जिससे आपके शरीर की इम्यूनिटी बेहतर होती है। वहीं रोजाना प्याज खाने से शरीर की गर्मी सहने की क्षमता बेहतर होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
