नाक से खून आने पर क्या करना चाहिए? ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आपको तुरंत आराम

Home Remedies To Treat Nose Bleeding In Hindi : गर्मी के दिनों में नाक से खून आने की समस्या काफी लोगों में देखने को मिलती है। यदि आप नकसीर की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हमारे बताए ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए। ये आपकी ब्लीडिंग को तुरंत रोक सकते हैं।

Home Remedies To Treat Nose Bleeding In Hindi : गर्मी के दिनों में नाक से खून आने के मामले काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं। जिसे आम भाषा में नकसीर फूटना कहते हैं। बहुत अधिक ड्राईनेस, नाक को रगड़ने, साइनसन, टाइफाइड, मलेरिया जैसी हेल्थ कंडीशन में भी हमारी नाक से खून आने के मामले बढ़ जाते हैं। यदि आप इस समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाने के लिए कुछ कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको ये घरेलू नुस्खे जरूर ट्राई करने चाहिए।

home remedies for nose bleeding

नाक से खून आने के लिए घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Treat Nose Bleeding In Hindi

सेब का सिरका

नाक से खून आने की समस्या को सेब का सिरका तेजी से ठीक कर सकता है। सेब के सिरके में एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो आपकी नाक की रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है। जिससे खून का निकलना तेजी से रुक जाता है। इसके लिए आपको सेब का सिरका रुई में लेकर नाक के नथुने पर लगाना चाहिए।

End of Feed