हेल्थ

ज्यादा गर्म खाने की वजह से जल गई जीभ तो राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, दूर होगी जलन और छाले की समस्या

Home Remedies To Treat Burnt Tongue In Hindi: अगर कुछ गर्म खाने के बाद आपकी भी अक्सर जीभ जल जाती है, तो इन घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन उपायों से जल्द राहत पा सकते हैं। ये आपके मुंह की जलन, छाले और घाव ठीक करने में भी मदद करेंगे।

Image

Home Remedies To Treat Burnt Tongue

Photo : Shutterstock.com

Burnt Tongue From Food Home Remedies: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ठीक से खाना खाने तक के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। वे भोजन तक जल्दी-जल्दी करते हैं। इसके कारण कई बार उनकी जीभ कट जाती है, तो कई बार बहुत गर्म खाने की वजह से जीभ जल जाती है। जीभ के साथ-साथ मुंह की त्वचा और मसूड़े भी जल जाते हैं। इसकी वजह से 1-2 दिन तक न तो कुछ खाने में न तो स्वाद आता है और न ही ठीक से खाना खाया जाता है। इससे मुंह और जीभ पर छाने भी हो जाते हैं, साथ ही कई बार मसूड़ों में सूजन भी हो जाती है। जब कुछ भी गर्म खाने से जीभ जल जाती है, तो ऐसे में लोग पानी भी पीते हैं, तो वह बेस्वाद लगता है। इसके कारण लोगों को काफी असहजता भी महसूस होती है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर इससे छुटकारा कैसे पाएं। आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप गर्म खाने के बाद जीभ जलने की समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके लिए 3 प्रभावी घरेलू नुस्खे बता रहे हैं...

गर्म खाने से जीभ जलने पर इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं राहत- Home Remedies To Treat Burnt Tongue Due To Eating Hot Foods In Hindi

बर्फ से सिकाई करें

जलन को शांत करने का बर्फ से सिकाई करना एक प्रभावी तरीका। आप थोड़ा अधिक ठंडा पानी कुछ समय मुंह में रोककर भी रख सकते हैं। इसके अलावा, प्रभावित हिस्से पर बर्फ रगड़ने से जलन को शांत करने में बहुत मदद मिलेगी। इससे छाले भी ठीक होंगे और सूजन भी कम होगी।

शहद लगाएं

शहद में घाव भरने वाले गुण होते हैं। यह सूजन और जलन को शांत करने में मदद करता है, साथ ही छालों के उपचार में भी मदद करता है। यह जीभ की जलन को शांत करने और स्वाद को फिर से वापस लाने में मदद कर सकता है। आप प्रभावित हिस्से पर एक चम्मच शहद लगा और खा सकते हैं।

एलोवेरा जेल प्रयोग करें

यह भी घाव भरने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है। यह गर्म खाने की वजह से हुए घाव, जलन, सूजन और छाले आदि को ठीक करने में बहुत प्रभावी है। यह आपको तुरंत राहत प्रदान करने में आपकी मदद कर सकते हैं। आप प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article