हेल्थ

हफ्तेभर से पी रहें कफ सिरप फिर भी नहीं जा रही खांसी तो न करें अनदेखा, काली खांसी का हो सकता है लक्षण, तुरंत करे ये काम

Whooping Cough Symptoms: लंबे समय तक खांसी काली खांसी का संकेत हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसका अगर समय रहते उपचार न लिया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। हाल ही में चीन में इसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसलिए खांसी को अनदेखा न करें।

Image

Whooping Cough Symptoms

Whooping Cough Symptoms: मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी बहुत जल्दी लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं। लेकिन इनके साथ समस्या यह आती है कि ये कई-कई दिनों तक लोगों को परेशान करती हैं। सर्दी तो फिर भी ठीक हो जाती है, लेकिन खांसी तो कई-कई हफ्तों तक भी परेशान करती है। बहुत बार हम देखते हैं कि लोग खूब कफ सिरप पीते हैं, लेकिन फिर भी उनकी खांसी ठीक नहीं होती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से खांसी है, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसा होने पर अपने डॉक्टर से चेकअप कराते रहना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ मामलों में लंबे समय तक खांसी काली खांसी का संकेत हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है, जिसका अगर समय रहते उपचार न लिया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकती है। हाल ही में चीन में इसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसलिए खांसी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को काली खांसी हो गई है, तो वे इसके बारे में कैसे जान सकते हैं? काली खांसी होने पर क्या संकेत और लक्षण देखने को मिलते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

काली होने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं - Whooping Cough Symptoms In Hindi

  • खांसते समय हूं-हूं की आवाज आना
  • जोर-जोर और तेजी से खांसना
  • तब तक खांसते रहना जब तक फेफड़ों से सारी हवा बाहर न निकल जाए
  • खांसी के दौरान होंठ, जीभ और नाखून नीले पड़ सकते हैं।
  • खांसी के साथ छींक भी आना।
  • नाक बहना और बुखार आना।
  • आंखों से पानी आना और दर्द होना।

अगर किसी व्यक्ति को खांसते हुए हफ्ते भर से अधिक हो गया है और इस तरह के लक्षण नोटिस हो रहे हैं, तो ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर के पास जाएं। इससे आप किसी गंभीर नुकसान से बच सकते हैं।

काली खांसी होने पर ये घरेलू नुस्खे भी आजमाएं- Home Remedies For Whooping Cough In Hindi

तुलसी की चाय पिएं

तुलसी की पत्तियों में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह गले को शांत करती है, खराब, सूजन और दर्द से राहत देती है।

शहद और काली मिर्च

शहद के साथ 2-3 काली मिर्च चबाने से काली खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद मिलेगी। यह भी गले को शांत और खांसी से राहत प्रदान करने में लाभकारी है।

हल्दी का प्रयोग करें

दूध या गर्म पानी में हल्दी उबालकर पीने से भी काली खांसे के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article