हेल्थ

निमोनिया के बुखार से तड़प रहा है बच्‍चा, इन घरेलू नुस्खे की मदद से करें बचाव

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 15, 2023, 01:37 PM IST

निमोनिया में सबसे पहले खांसी-जुकाम, नेजल इंफेक्‍शन, एक्‍यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्‍शन और फिर अपर रेस्पिरेट्री इंफेक्‍शन होता है। इसके बाद यह बढ़कर जब फेफड़ों तक पहुंचता है, तब निमोनिया की समस्या पैदा होती है।

Image

बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए घरेलू नुस्खे (Source:istock)

Home remedies for pneumonia: बदलते मौसम के साथ अक्सर बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। सर्दी-जुकाम, बुखार व निमोनिया की शिकायत भी हो जाती है। निमोनिया में सबसे पहले खांसी-जुकाम, नेजल इंफेक्‍शन, एक्‍यूट रेस्पिरेट्री इंफेक्‍शन और फिर अपर रेस्पिरेट्री इंफेक्‍शन होता है। इसके बाद यह बढ़कर जब फेफड़ों तक पहुंचता है, तब निमोनिया की समस्या पैदा होती है। सही समय पर अगर इसका इलाज ना किया जाए तो बच्चे की मौत भी हो सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के निमोनिया का इलाज संभव नहीं है। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सकता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा निमोनिया से जुझ रहा है तो इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप वायरस को फैलने से रोक सकते हैं।

बच्चों को निमोनिया होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

निमोनिया होने पर बच्चों में फ्लू के जैसे ही लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे

खांसी आना

बलगम होना,

बुखार होना (कंपकंपी आना)

सांस लेने में परेशानी होना,

खांसते समय सीने व गले में दर्द होना।

बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए घरेलू नुस्खे

हल्दी

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी वायरस से बचाता है। हल्दी के सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। ऐसे में बदलते मौसम के साथ अपने बच्चे को हल्दी वाला दूध जरूर दें। अगर आपका बच्चा छोटा है तो हल्दी को पानी में गर्म करके उससे बच्चे के सीने पर मालिश करें। इससे जल्द आराम मिलेगा।

लौंग

10 साल से बड़े बच्चे को लौंग का पानी देना फायदेमंद साबित हो सकता है। पानी में 2 से 3 लौंग व काली मिर्च डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे हल्का गुनगुना कर बच्चे को दें। इससे बच्चे को जल्द राहत मिलेगा।

तुलसी का काढ़ा

तुलसी का काढ़ा वायरस को रोकने में रामबाण साबित होता है। एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर तुलसी वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है।

लहसुन

निमोनिया के इलाज में लहसुन भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे बच्चे के सीने पर लगाएं। इससे गर्माहट मिलेगी और कफ तेजी से बाहर निकलेगा।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article