हेल्थ

कमजोर लिवर को फौलाद जैसा मजबूत बना देते हैं ये घरेलू नुस्खे, डाइजेशन हो जाएगा सुपरफास्ट

Home Remedies for Healthy Liver : ओवरऑल सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने लिवर की सेहत का भी पूरा ख्याल रखें। क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक अतिमहत्वपूर्ण अंग है। यदि आपका लिवर कमजोर होता जा रहा है, तो आपको इसके लिए कुछ कारगर घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए। आइए जानते हैं लिवर को हेल्दी बनाने वाले कुछ घेरलू नुस्खे...

Image

home remedies for liver health

Home Remedies for Healthy Liver : लिवर हमारे शरीर का एक आवश्यक अंग है। यह हमारे खाने का पाचन करने में अहम भूमिका निभाता है। लिवर का काम खून को साफ करना, पाचन में मदद करने और टॉक्सिन्स पदार्थों के बाहर निकालने का होता है। खराब होती लाइफस्टाइल, बाहर का खाना, अल्कोहल, ज्यादा तेल-मसाले और हाई फैट फूड्स की वजह से लिवर पर बहुत दबाव पड़ता है। यदि आपका लिवर कमजोर हो जाए, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है। आज हम आपको ऐसे ही 3 कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

आंवला

आंवला एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट फूड है। जो आपके लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। रोजाना एक आंवला या एक चम्मच आंवला पाउडर खाने से आपका कमजोर हुआ लिवर भी मजबूत होने लगता है। इससे आपके लिवर पर आई सूजन भी कम होती है और आपको फैटी लिवर से भी निजात मिलती है।

हल्दी वाला दूध

हल्दी आपके शरीर में संक्रमण से लड़ने में कारगर साबित होती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो लिवर की सूजन और संक्रमण से लड़ता है। लिवर की सेहत को बेहतर बनाने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं। फैटी लिवर होने पर आप हल्दी का सेवन पानी के साथ कर सकते हैं।

ग्रीन टी

लिवर की सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप ग्रीन-टी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर पाई जाती है, जो आपकी लिवर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाते हैं। रोज सुबह खाली पेट 1 कप ग्रीन-टी पीने से आपका लिवर मजबूत रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article