Dengue: घर में बढ़ रहा मच्छरों का आतंक, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं छुटकारा, कम होगा डेंगू का खतरा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 13, 2023, 10:07 AM IST

Dengue: डेंगू के मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मच्छरों को घर से बाहर निकालना बेहद जरूरी हो गया है। घर में सबसे ज्यादा मच्छर परेशान करते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाना एक बड़ा टास्क हो चुका है। मच्छरों से बचने के लिए लोग घर के खिड़की दरवाजे बंद रखते हैं।

Dengue: डेंगू के मामले इन दिनों काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मच्छरों को घर से बाहर निकालना बेहद जरूरी हो गया है। घर में सबसे ज्यादा मच्छर परेशान करते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाना एक बड़ा टास्क हो चुका है। मच्छरों से बचने के लिए लोग घर के खिड़की दरवाजे बंद रखते हैं। बावजूद इसके मच्छर अपना आतंक मचाने से पीछे नहीं रहते। मच्छरों को भगाने के लिए लोग कॉइल का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन कॉइल का धुंआ सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर से मच्छरों को भगा सकते हैं और डेंगू जैसी बीमारी से बच सकते हैं।

how to keep mosquitoes away

मच्छरों को भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे- home remedies to remove mosquitoes

लहसुन की कलियां

अगर आपके घर में मच्छरों का आतंद बढ़ गया है तो लहसुन की कलियां को पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को बोतल में भरकर स्प्रे करें। लहसुन की गंध से मच्छर तेजी से भाग जाएंगे।

End of Feed