हेल्थ

Home Remedies for Loose Motion : लू वाली गर्मी में बढ़ जाते हैं डायरिया के मामले, जल्द आराम के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 14, 2023, 03:38 PM IST

देशभर में इस वक्त गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। कई लोग हीटवेव की चपेट में भी आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए और खुद को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Image

दस्त रोकने के घरेलू उपाय

Home Remedies for Loose Motion: देशभर में इस वक्त गर्मी ने कोहराम मचा रखा है। कई लोग हीटवेव की चपेट में भी आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए और खुद को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग हर संभव कोशिश कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा लोग बीमार भी पड़ते हैं। सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिलता। डिहाइड्रेशन के अलावा लूज मोशन की समस्या से भी कई लोग परेशान रहते हैं। लूज मोशन ना केवल शरीर को कमजोर करता है बल्कि शरीर के हर फंक्शन को बिगाड़ देता है। लूज मोशन की समस्या से बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप लूज मोशन को ठीक कर सकते हैं।

दस्त रोकने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Loose Motion

नारियल पानी

नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट गुणों से भरपूर नारियल पानी डिहाइड्रेशन काी समस्या को दूर करता है। नारियल का पानी पीने से लूज मोशन के दौरान शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। ऐसे में जल्द रिकवरी के लिए नारियल पानी जरूर पिएं।

अदरक की चाय

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर अदरक डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक कर लूज मोशन की समस्या को दूर करता है। ऐसे में लूज मोशन होने पर आप अदरक की चाय पिएं।

केले

केला पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। लूज मोशन में केले का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होताा है। लूज मोशन होने पर 1-2 केले का सेवन करें। जल्द आराम मिलेगा।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो लूज मोशन को रोकने में मदद कर सकते हैं। लूज मोशन होने पर दही में नमक मिलाकर खाएं, जल्द आराम मिलेगा।

जीरा

एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर जीरा लूज मोशन से आराम दिलाने में बहुत कारगर साबित होता है। लूज मोशन होने पर इसके चूर्ण को एक कप पानी में मिलाकर दिन में 2 से 3 बार पिएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article