छोटी मोटी चोट और खरोंच ने कर दिया है परेशान, राहत दिलाने में ये घरेलू उपचार है बहुत कारगर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 12, 2023, 03:23 PM IST

हम तब तक किसी डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं जब तक चोट गंभीर ना हो। छोटी मोटी चोट और खरोंच का इलाज हम घर पर ही करना चाहते हैं।

हम तब तक किसी डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं जब तक चोट गंभीर ना हो। छोटी मोटी चोट और खरोंच का इलाज हम घर पर ही करना चाहते हैं। चोट और खरोंच हमारी जिंदगी का आम हिस्सा बन चुकी है। खेलते कुदते या कोई भी काम करते हुए हमें अक्सर छोटी मोटी चोटें लगती रहती है। लेकिन कई बार ये छोटी चोट भी गंभीर घाव कर जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिसकी मदद से आप छोटी मोटी खरोंच और चोट को तुरंत ठीक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मामूली कटने व खरोंच से छुटकारा पा सकते हैं।

मामूली चोट और खरोंच से राहत दिलाए ये घरेलू नुस्खे

मामूली चोट और खरोंच से राहत दिलाए ये घरेलू नुस्खे

ठंडे पानी का इस्‍तेमाल

अगर आपकी उंगली कट गई है या फिर हल्की सी खरोंच आ गई है तो ठंडे पानी की मदद से आप इसे इंफेक्शन से बचा सकते हैं। कटने पर तुरंत हाथों को ठंडे पानी में डालें। वहीं कट को साप करने के लिए एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें। घाव में जलन पैदा करने वाली चीजों का इस्तेमाल करने से बचें।

End of Feed