लंबे समय से कफ ने कर रखा हैं परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए आज ही अपनाएं ये रामबाण घरेलू उपाय

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 26, 2024, 12:40 PM IST

Home Remedies to Get Rid of Cough: बदलते मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, कफ से परेशान हैं। अगर आप भी इस समस्या से पीड़ित हैं तो इन घरेलू नुस्खे को फॉलो कर कफ से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies to Get Rid of Cough: सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग कफ और बलगम वाली खांसी से परेशान रहते हैं। इसकी वजह है इम्यूनिटी का कमजोर होना। कमजोर इम्यूनिटी की वजह से सर्दी,जुकाम और खांसी का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करता है गले और छाती में जमा कफ। छाती में कफ जमने की वजह से वायु मार्ग बंद हो जाता है जिससे सांस लेने में काफी तकलीफ महसूस होती है। दिल्ली में बढ़ते पॉल्यूशन और मौसम में बदलाव की वजह से कई लोग इस वक्त बलगम वाली खांसी और कफ से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग डॉक्टर्स के पास हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से कफ से छुटकारा पा सकते हैं।

Home Remedies to Get Rid of Cough

Home Remedies to Get Rid of Cough

नमक के पानी से गरारे करें

नमक पानी से गरारे करने की वजह से बलगम पतला होता है और कफ बाहर निकल जाता है। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में 2 से 3 बड़े चम्मच नमक डालकर गरारे करें। दिन में कम से कम 2-3 बार गर्म पानी से गरारे करें। इससे सारे कफ बाहर निकल जाएंगे।

End of Feed