Constipation Home Remedies: गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। पेट का साफ ना होना और कब्ज की समस्या होना उन्हीं में से एक है। कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को सुबह फ्रेश होने में काफी दिक्कत महसूस होती है। इसकी वजह से कई बार पेट में दर्द और पेट का फूलना महसूस होता है। अगर सुबह पेट अच्छे से साफ ना हो तो पूरे दिन आपको किसी काम में मन नहीं लगता है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं और दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है घी की मदद से कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में घी बेहद कारगर माना जाता है। आयुर्वेद में भी घी को कब्ज के लिए रामबाण इलाज माना गया है। घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को कई फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घी का इस्तेमाल कर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानिए कि कब्ज से राहत पाने के लिए घी का इस्तेमाल कैसे करें।
कब्ज के लिए घी के सेवन के 3 तरीके - Ways To Consume Ghee For Constipation in hindi
पानी के साथ गाय का घी
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए गर्म पानी में घी मिलाकर सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्म पानी घी में फैट को एक हद तक तोड़ने का काम करता है और आंतों में घी के प्रभाव को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 2 लीटर इस पानी का सेवन करने से कब्ज की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकेगा और साथ ही सुबह फ्रेश होने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
दूध के साथ गाय का घी
दूध के साथ गाय के घी का सेवन करना सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है और साथ ही नींद भी अच्छी आती है।
डाइट में शामिल करें गाय का घी
नियमित रूप से गाय के घी का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है और साथ ही कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। आप घी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप घी को सब्जी, रोटी या हलवा में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ये पेट को साफ करेगा। सुबह खाली पेट घी का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
