हेल्थ

Shoe Bite Remedies: नए फुटवियर ने खड़ी कर दी है मुसीबत, तो इन घरेलू नुस्खे से पाएं छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 20, 2023, 03:05 PM IST

Shoe Bite Remedies: कई लोगों को कपड़े से मैचिंग शूज पहनने का शौक होता है। इसके लिए वो नए नए फुटवियर खरीदते हैं। ये ना केवल उनकी ओवरऑल पर्सनालिटी बल्कि पैरों की खूबसूरती भी बढ़ाता है।

Image

शू बाइट से राहत दिलाए ये घरेलू नुस्खे

Shoe Bite Remedies: कई लोगों को कपड़े से मैचिंग शूज पहनने का शौक होता है। इसके लिए वो नए नए फुटवियर खरीदते हैं। ये ना केवल उनकी ओवरऑल पर्सनालिटी बल्कि पैरों की खूबसूरती भी बढ़ाता है। लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि नए शूज पहनने की वजह से 'शू बाइट' की समस्या हो जाती है। शूट बाइट की वजह से शूज पहनने और तलने में काफी दिक्कत होती है। बता दें कि फुटवियर की वजह से पैरों में होने वाले छालों को 'शू बाइट' कहा जाता है। शूट बाइट कुछ समय तक रहती है और ये काफी दिनों तक परेशान करती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। शूट बाइट की वजह से असहनीय दर्द भी होता है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरलू नुस्खे की मदद ले सकती हैं।

शू बाइट से राहत दिलाए ये घरेलू नुस्खे - Shoe Bite Home Remedies

एलोवेरा जेल

शूट बाइट से राहत दिलाने में एलोवेरा जेल काफी कारगर माना जाता है। सूदिंग और हीलिंग गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में सहायक साबित होते हैं। ऐसे में एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद पैरों को धो लें।

नारियल का तेल

मॉइस्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नारियल का तेल शू बाइट को ठीक करने में मददगार साबित होता है। शूट बाइट वाली जगह पर नारियल तेल से मालिश करने से काफी फायदा मिलता है।

आइस पैक

शू बाइट की समस्या से छुटकारा दिलाने में आइस पैक भी काफी सहायक साबित होता है। आइस पैक लगाने से दर्द और सूजन कम होता है। इसके लिए किसी कपड़े में बर्फ के टुकड़े लपेटकर शू बाइट वाली जगह पर लगाएं।

नीम और हल्दी

एंटी-बैक्टिरीयल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुणों से भरपूर नीम और हल्दी शू बाइट की समस्या से निजात दिलाने में कारगर साबित होते हैं। ऐसे में अगर आप शूट बाइट की समस्या से परेशान हैं तो नीम पाउडर और हल्दी पाउडर से बने पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद इसे धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article