खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिसे नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को फॉलो करना मददगार हो सकता है। ब्लड प्रेशर का स्तर सामान्यतः 120/80 MM/Hg माना जाता है। इससे ज्यादा होने पर इसे हाई ब्लड प्रेशर की कंडीशन कहा जाता है। ब्लड प्रेशर ज्यादा होने पर इसका असर आपके हार्ट पर भी देखने को मिलता है। वहीं गंभीर स्थिति में हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक जैसी जानलेवा कंडीशन तक ले जाता है। आज हम आपको हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
योग का सहारा लें
योग और ध्यान बढ़े हुए रक्तचाप को कम करने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। गहरी सांस लेने और ध्यान के किसी एक चीज पर केन्द्रित करने से मानसिक तनाव कम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रोजाना 20 मिनट के लिए योग और प्राणायाम करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात मिल सकती है।
लहसुन का इस्तेमाल
लहसुन को रोजाना डाइट में शामिल करना आपको हाई ब्लड प्रेशर से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। आपको बता दें कि लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व होता है जो आपकी रक्त वाहिनियों को रिलैक्स करता है जिससे रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आप 1-2 लहसुन की कलियां पानी के साथ निगल सकते हैं।
चुकंदर का सेवन
बीटरूट यानी चुकंदर आपकी हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण है। इसमें मौजूद नाइट्रेट्स आपकी रक्त वाहिकाओं को खोलने में मदद करते हैं। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती हैं। आप रोजाना 1 गिलास चुकंदर का जूस पी सकते हैं या इसे सलाद के तौर पर खा सकते हैं।
नमक का इस्तेमाल कम करें
नमक का अत्यधिक सेवन आपको हाई ब्लड प्रेशर का मरीज बना देता है। इसलिए जरूरी है कि आप आप अपने नमक के इंटेक को कम करें। नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
