हेल्थ

Home Remedies for Itching: खुजली की समस्या से हो गए हैं परेशान, ये 5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 24, 2023, 01:48 PM IST

खुजली छोटे जीवाणुओं के कारण होते हैं जो शरीर में जलन और फुंसी का भी कारण बनते हैं। वहीं कई बार खुजली फैलती भी है जिसकी वजह से आपके आस पास मौजूद लोग भी इस समस्या से ग्रसित हो जाते हैं।

Image

खुजली से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे (Source:istock)

Home Remedies for Itching: शरीर में खुजली होना एक आम समस्या है लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा हो रही है तो परेशानी वाली बात हो सकती है। कई बार खुजली शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है। कई लोग शर्मिंदगी से बचने से खुजली होने पर नहीं खुजाते है और दर्द सहते हैं। खुजली छोटे जीवाणुओं के कारण होते हैं जो शरीर में जलन और फुंसी का भी कारण बनते हैं। वहीं कई बार खुजली फैलती भी है जिसकी वजह से आपके आस पास मौजूद लोग भी इस समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। ज्यादातर उंगलियों, गर्दन, कलाई, पैरों और कमर के निचले हिस्से खुजली का मुख्य केंद्र होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाएं और नुस्खे अपनाते हैं। हालांकि रिजल्ट नहीं मिलने पर उन्हें काफी निराशा होती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप ये 5 घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। जानिए क्या हैं वो घरेलू नुस्खे।

खुजली से छुटकारा दिलाने वाले घरेलू उपाय - Home Remedies To Get Rid Of Itching in Hindi

नीम

खुजली की समस्या को दूर करने में नीम बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर शरीर पर लगाने से खुजली से तुरंत आराम मिल सकता है। नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो खुजली को कम करते हैं।

हल्दी

औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खुजली से निजात दिलाने में बहुत कारगर है। इसके लिए हल्दी को नीम के तेल में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे शरीर पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

एलोवेरा

खुजली होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी काफी कारगर माना जाता है। एलोवेरा खुजली को फैलने से रोकता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाएं और फिर कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

लौंग का तेल

एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर लौंग का तेल खुजली से निजात पाने का बेहतरीन उपाय है। लौंग के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से जल्द आराम मिल सकता है।

नारियल का तेल

नारियल तेल का इस्तेमाल करने से खुजली से तुरंत राहत मिल सकता है। ये स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article