हर महीने बदल जाती है पीरियड की डेट, 15-15 दिन हो जाते हैं लेट तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, रेगुलर हो जाएंगे अनियमित पीरियड

Home Remedies For Irregular Periods In Hindi: अनियमित पीरियड्स की समस्या आजकल हर दूसरी महिला के साथ देखने को मिल रही है। पीरियड समय पर न आने की वजह से महिलाओं को काफी टेंशन हो जाती है। ऐसे में महिलाओं के लिए कुछ घरेलू नुस्खे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Home Remedies For Irregular Periods In Hindi: महिलाओं के साथ आजकल यह काफी देखने को मिलता है कि उनके पीरियड्स कभी भी समय पर नहीं आते हैं। किसी महिला के पीरियड हफ्तेभर लेट होते हैं, तो कुछ के 2-2 महीने पीरियड्स ही नहीं आते हैं। आमतौर पर एक महिला की पीरियड साइकिल 28 से 38 दिनों के बीच होती है। अगर किसी महिला को इसके बीच पीरियड्स आ जाते हैं, तो इसे आमतौर पर सामान्य माना जाता है। इसके अलावा, कभी-कभार पीरियड्स की डेट ऊपर-नीचे होना भी सामान्य है, क्योंकि इसके पीछे कुछ अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन अगर कोई महिला हर बार इस अनियमित पीरियड् का सामना करती है या उनके पीरियड्स महीने-महीने भर लेट हो जाते हैं, तो आपको बता दें कि लंबे समय में यह काफी नुकसानदेह हो सकता है।

Home Remedies For Irregular Periods In Hindi

Home Remedies For Irregular Periods In Hindi

आपको बता दें कि महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हार्मोनल असंतुलन के कारण देखने को मिलती हैं। लंबे समय तक हार्मोन्स में उतार-चढ़ाव गंभीर बीमारियों के विकास में योगदान दे सकते हैं। इनकी वजह से पीसीओएस, थायराइड, मोटापा, गर्भधारण में परेशानी या इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं, अखिर समय पर पीरियड्स लाने के लिए क्या करें? आपको बता दें कि कुछ कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपने पीरियड को आसानी से रेगुलर कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको अनियमित पीरियड को रेगुलर करने के लिए आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं...

End of Feed