हेल्थ

सुबह सो कर उठने के बाद क्या आपको भी होता है बॉडी पेन? तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Home Remedies For Body Pain After Waking Up: सुबह जब लोग सो कर उठते हैं तो उनके पूरे शरीर में जकड़न और दर्द की समस्या काफी देखने को मिलती है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से अपनी समस्या दूर कर सकते हैं। इस लेख में जानें कैसे...

Image

Home Remedies For Body Pain After Waking Up

Home Remedies For Body Pain After Waking Up: बहुत से लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि जब वे सुबह सो कर उठते हैं, तो उनके शरीर में जकड़न हो जाती है, जिसकी वजह से उनके शरीर में दर्द महसूस होता है। सुबह-सुबह लोगों को इसके कारण काफी परेशानी महसूस होती है। यह दर्द उन्हें घर के कामकाज और ऑफिस में भी परेशान करता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द क्यों होता है और इससे कैसे छुटकारा पाएं? तो आपको बता दें कि अगर कोई व्यक्ति लगातार इस तरह की समस्या का सामना कर रहा है, तो यह शरीर में पानी और पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, रात में नींद ठीक से न आना और शारीरिक रूप से एक्टिव न रहना इसके कुछ आम कारण हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नस्खों की मदद से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...ट

सो कर उठने के बाद शरीर में दर्द के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies For Body Pain After Waking Up In Hindi

1. डाइट में सुधार करें

शरीर में पोषण की कमी सुबह उठने के बाद शरीर में दर्द का एक प्रमुख कारण है, जिसे स्वस्थ डाइट को फॉलो करके ठीक किया जा सकता है। इसलिए स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।

2. पर्याप्त पानी जरूर पिएं

डिहाइड्रेशन की वजह से मांसपेशियों थकान और जकड़न होना बहुत आम बात है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप दिन में 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं और अन्य तरल पदार्थ भी लें।

3. शारीरिक रूप से एक्टिव रहें

सुबह उठने के बाद थोड़ी-बहुत स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जिम जाना और योग आदि करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी और दर्द से राहत मिलेगी।

4. हॉट शावर लें

मांसपेशियों की थकान और जकड़न को दूर करने का यह एक बेहतरीन तरीका है। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी और शरीर में भी ताजगी आएगी।

5. सही तरीके से सोएं

रात में ठी से न सो पाने की वजह से शरीर में दर्द हो सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप सोने के लिए मुलायम गद्दे का प्रयोग करते हैं। आपको सख्त सतह या गद्दे पर सोने से बचना चाहिए। रात में समय पर सोएं और 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article