Holi Precautions for eyes: आंखों को नुकसान न पहुंचाएं होली के रंग, सराबोर होने से पहले देखें ये सेफ्टी टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 08:59 PM IST

Holi Precautions for eyes: होली रंगों से भरा त्यौहार है। इर मौके पर आपको अपनी आंखों को सुरक्षित रखने की जरूरत होती है। ताकि होली का रंग आपके त्यौहार को फीका न कर दें। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे सुरक्षित उपाय बताएंगे, जिससे आंखों को सुरक्षित रखा जा सकता है। आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • आंखों को सुरक्षित रखने के लिए पहने सन ग्लास
  • होली खेलने से पहले आंखों के आसपास लगाएं तेल
  • होली खेलने के दौरान आंखों को न रगड़ें


Holi Precautions for eyes: होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें लोग सारे गिले-शिकवे भूलाकर एक दूसरे के साथ रंग और गुलाल लगाते हैं। रंगों के इस त्यौहार में सभी एक-दूसरे को बेफिक्र होकर रंग लगाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह रंग आपके त्यौहार को फीका कर सकता है। खासतौर पर जब आपकी आंखों में होली का रंग चला जाए तो इससे आंखों की पुतली को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए होली में रंग खेलते समय आपको कुछ सेफ्टी टिप्स अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं होली के रंगों से आंखों को कैसे करें प्रोटेक्ट?

आंखों में लगाएं सरसों तेल

आंखों को होली के रंगों से प्रोटेक्ट करने के लिए होली खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपास सरसों या तेल लगाएं। आप चाहें तो अन्य तेल जैसे - ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल, कैस्टर ऑयल भी लगा सकते हैं। इससे आपके आंखों के आसपास नमी बरकरार रहती है। ऐसे में जब कोई आपकी आंखों पर रंग फेंकता है, जो इससे रंग पलकों पर ही चिपका जाता है। इससे आंखों में रंग जाने का खतरा कम हो सकता है।

End of Feed