क्‍या है चीन से आया नया वायरस HMPV, कैसे करता है अटैक, क्‍यों बच्‍चों में ही मिले हैं अभी तक मामले, जानें FAQs और इनके सटीक जवाब

HMPV Virus FAQs in India, HMPV Virus Kya Hai, Human Metapneumovirus Virus Symptoms And Treatment FAQs in Hindi: चीन में कहर मचाने के बाद, ह्यूमन मेटा-न्यूमोवायरस (HMPV) ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं, खासकर बच्चों में। इसके चलते लोगों के बीच कोरोना काल जैसी दहशत का माहौल बनने लगा है। लेकिन क्या वाकई इस वायरस से डरने की जरूरत है? क्या यह कोरोना वायरस जितना ही खतरनाक हो सकता है? यहां जानिए HMPV से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब और इस संक्रमण को लेकर सही जानकारी।

HMPV Virus FAQs in India, HMPV Virus Kya Hai, Human Metapneumovirus Virus Symptoms And Treatment FAQs in Hindi: कोरोना के बाद चीन में उभरने वाले एक नए वायरस ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। हाल ही में देश में इसके कई मामले सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस का नाम ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) है। मलेशिया में भी इसके मामलों में तेजी देखी गई है, जहां 2024 में 327 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के 225 मामलों से लगभग 45% अधिक हैं। चीन में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है, खासकर 14 साल से कम उम्र के बच्चों को। उत्तरी चीन में अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों ने वैश्विक चिंता का माहौल बना दिया है।

HMPV Virus FAQs in India

HMPV Virus FAQs in India

भारत में इसके मामले सामने आने के बाद देश में भी डर का माहौल बन गया है। इस वायरस को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। इस लेख में HMPV वायरस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों और उनके उत्तरों को शामिल किया गया है, जिनके बारे में जानना हर किसी के लिए आवश्यक है।

End of Feed