हेल्थ

क्‍या है चीन से आया नया वायरस HMPV, कैसे करता है अटैक, क्‍यों बच्‍चों में ही मिले हैं अभी तक मामले, जानें FAQs और इनके सटीक जवाब

HMPV Virus FAQs in India, HMPV Virus Kya Hai, Human Metapneumovirus Virus Symptoms And Treatment FAQs in Hindi: चीन में कहर मचाने के बाद, ह्यूमन मेटा-न्यूमोवायरस (HMPV) ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। देश के कई राज्यों में इसके मामले सामने आए हैं, खासकर बच्चों में। इसके चलते लोगों के बीच कोरोना काल जैसी दहशत का माहौल बनने लगा है। लेकिन क्या वाकई इस वायरस से डरने की जरूरत है? क्या यह कोरोना वायरस जितना ही खतरनाक हो सकता है? यहां जानिए HMPV से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब और इस संक्रमण को लेकर सही जानकारी।

Image

HMPV Virus FAQs in India

HMPV Virus FAQs in India, HMPV Virus Kya Hai, Human Metapneumovirus Virus Symptoms And Treatment FAQs in Hindi: कोरोना के बाद चीन में उभरने वाले एक नए वायरस ने दुनियाभर में चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है। हाल ही में देश में इसके कई मामले सामने आए हैं। इस खतरनाक वायरस का नाम ह्यूमन मेटाप्न्यूमोवायरस (HMPV) है। मलेशिया में भी इसके मामलों में तेजी देखी गई है, जहां 2024 में 327 मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के 225 मामलों से लगभग 45% अधिक हैं। चीन में भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है, खासकर 14 साल से कम उम्र के बच्चों को। उत्तरी चीन में अस्पतालों में सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों ने वैश्विक चिंता का माहौल बना दिया है।

भारत में इसके मामले सामने आने के बाद देश में भी डर का माहौल बन गया है। इस वायरस को लेकर जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। इस लेख में HMPV वायरस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों और उनके उत्तरों को शामिल किया गया है, जिनके बारे में जानना हर किसी के लिए आवश्यक है।

HMPV Virus FAQs in India - HMPV वायरस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

प्रश्न 1: HMPV क्या है (HMPV व्हायरस क्या है)

HMPV कोई नया वायरस नहीं है, लेकिन इसका संक्रमण अब ज्यादा लोगों को प्रभावित कर रहा है। यह एक रेस्पिरेटरी यानी सांस संंबधी वायरस है, जो सन् 2001 में खोजा गया था।

प्रश्न 2: HMPV के लक्षण क्या हैं?

  • खांसी और नाक बहना
  • बुखार
  • गले में खराश
  • सांस फूलना या घरघराहट होना
  • यह ब्रोंकाइटिस और निमोनिया तक बढ़ सकता है।
HMPV Virus Kya Hai in hindi

HMPV Virus Kya Hai in hindi

प्रश्न 3: क्या HMPV अस्पताल में भर्ती होने का कारण बन सकता है?

  • यह वायरस आमतौर पर हल्की बीमारी का कारण बनता है।
  • संक्रमित बच्चों में अस्पताल में भर्ती होने की संभावना हो सकती है।
  • कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग अधिक जोखिम में हैं।

प्रश्न 4: HMPV से कैसे बचें?

  • हाथों को साबुन और पानी से 20 सेकंड तक धोएं।
  • खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
  • अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें।

प्रश्न 5: क्या HMPV कोविड जैसा है?

  • दोनों ही वायरस में सांस संबंधी लक्षण देखने को मिलते हैं।
  • दोनों सांस की बूंदों के माध्यम से फैलते हैं।
  • कोविड सालभर फैलता है और वायरस में म्यूटेशन होता है।
  • एचएमपीवी सर्दी और वसंत के मौसम में चरम पर होता है।
  • 2001 के बाद एचएमपीवी का कोई नया स्ट्रेन रिपोर्ट नहीं हुआ है।
HMPV Virus symptoms in hindi

HMPV Virus symptoms in hindi

प्रश्न 6: HMPV का इलाज कैसे होता है?

  • इसके लिए कोई विशेष एंटीवायरल इलाज या टीका नहीं है।
  • लक्षणों को मैनेज करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
  • लक्षण शुरू होते ही खुद को अलग-थलग करें।
  • जल्दी चिकित्सा सलाह लें, सेल्फ-चिकित्सा से बचें।

प्रश्न 7: HMPV को लेकर भारतीय सरकार का क्या कहना है?

  • सरकार का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है।
  • एचएमपीवी वैश्विक स्तर पर प्रसारित हो रहा है।
  • यह वायरस भारत में भी पाया जा रहा है।
  • मामलों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है।
  • एचएमपीवी परीक्षण राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जा रहा है।

प्रश्न 8: HMPV से सबसे अधिक खतरा किसे है?

एचएमपीवी सभी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन सबसे कमजोर समूहों में ये लोग शामिल हैं,

  • पांच साल से कम उम्र के बच्चे, खासकर शिशु
  • बूढ़े लोग खासकर 65 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों में इसका अधिक जोखिम होता है।
  • कमजोर इम्यूनिटी, अस्थमा या सीओपीडी जैसी क्रोनिक बीमारी से पीड़ित लोग।
HMPV Virus Se Kaise Bache

HMPV Virus Se Kaise Bache

प्रश्न 9: HMPV कैसे फैलता है?

  • खांसने या छींकने से निकलने वाली सांस की बूंदों के माध्यम से।
  • निकट संपर्क, जैसे हाथ मिलाना या किसी संक्रमित व्यक्ति को छूने से।
  • दूषित सतहों के संपर्क में आना, इसके बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने बार-बार छूने से।
  • वायरस अक्सर मौसमी रूप से फैलता है। यह सर्दियों और वसंत ऋतु में चरम पर होता है।

प्रश्न 10: क्या HMPV कोविड-19 जितना खतरनाक है?

एचएमपीवी और कोविड-19 दोनों ही खांसी, बुखार, कंजेशन और सांस लेने में तकलीफ जैसे सांस संबंधी लक्षण पैदा करते हैं। ये सांस की बूंदों से भी फैलते हैं।

प्रश्न 11: क्या HMPV एक नई महामारी का खतरा है?

नहीं, एचएमपीवी कोई नया वायरस नई महामारी का खतरा नहीं है। सर्दियों के महीनों के दौरान इस तरह का मौसमी उछाल आम है। हालांकि, COVID-19 प्रतिबंधों के बाद मामलों में वृद्धि ने चिंता बढ़ा दी है।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article