चीन के बाद ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) ने मलेशिया में भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके बढ़ते मामलों के बाद मलेशिया में भी इस वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एचएमपीवी संक्रमण के मामलों में आई तेजी की पुष्टि की है। जिसके चलते मलेशिया के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस वायरस के मरीजों के चलते देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी दबाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं तेजी से फैलते इस वायरस से बचाव के उपाय...
क्या है ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस? - what is Human Metapneumovirus In Hindi
ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) कोरोना से मिलता जुलता एक वायरस है। जिससे हमारा श्वसन तंत्र प्रभावित होता है। इस वायरस की चपेट में छोटे बच्चे और बुजुर्ग काफी तेजी से आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह वायरस कम इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में तेजी से ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित होने पर आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जिससे बचाव के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।
ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस के लक्षण
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) के लक्षणों को नजरअंदाज करना इसको और भी घातक बनाता है। जिसके कुछ मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं।
- लगातार तेज बुखार।
- खांसी के साथ गले में खराश और दर्द।
- सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।
- बहुत अधिक थकावट और कमजोरी।
ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस से बचाव के उपाय
ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस एक तेजी से फैलने वाला वायरस है, जिसने बीते दिन भारत में भी अपना कदम रख दिया है। इस वायरस का पहला मरीज बैंगलोर शहर में मिला है। यहां एक 8 महीने की बच्ची में इसका संक्रमण देखने को मिला। इस वायरस के बचाव के लिए आप खुद को लोगों से अलग रखें और घर के बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा हाथों को धोना और साफ-सफाई रखना भी जरूरी है।
