हेल्थ

चीन के बाद इस देश में भी तेजी से बढ़े HMPV के मामले, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज, जानें क्या हैं बचाव के उपाय

HMPV Cases in Malaysia: चीन में फैले जानलेवा वायरस ने एक और देश में अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) ने मलेशिया में भी भारी संख्या में लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू किया है। आज हम आपको इस वायरस से बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

Image

hmpv cases in malaysia

Photo : iStock

चीन के बाद ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) ने मलेशिया में भी अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके बढ़ते मामलों के बाद मलेशिया में भी इस वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एचएमपीवी संक्रमण के मामलों में आई तेजी की पुष्टि की है। जिसके चलते मलेशिया के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इस वायरस के मरीजों के चलते देश की स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी दबाव पड़ रहा है। आइए जानते हैं तेजी से फैलते इस वायरस से बचाव के उपाय...

क्या है ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस? - what is Human Metapneumovirus In Hindi

ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) कोरोना से मिलता जुलता एक वायरस है। जिससे हमारा श्वसन तंत्र प्रभावित होता है। इस वायरस की चपेट में छोटे बच्चे और बुजुर्ग काफी तेजी से आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह वायरस कम इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में तेजी से ले रहा है। इस वायरस से संक्रमित होने पर आपको फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जिससे बचाव के लिए आपको कुछ जरूरी टिप्स जरूर फॉलो करने चाहिए।

ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस के लक्षण

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) के लक्षणों को नजरअंदाज करना इसको और भी घातक बनाता है। जिसके कुछ मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं।

  • लगातार तेज बुखार।
  • खांसी के साथ गले में खराश और दर्द।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।
  • बहुत अधिक थकावट और कमजोरी।

ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस से बचाव के उपाय

ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस एक तेजी से फैलने वाला वायरस है, जिसने बीते दिन भारत में भी अपना कदम रख दिया है। इस वायरस का पहला मरीज बैंगलोर शहर में मिला है। यहां एक 8 महीने की बच्ची में इसका संक्रमण देखने को मिला। इस वायरस के बचाव के लिए आप खुद को लोगों से अलग रखें और घर के बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा हाथों को धोना और साफ-सफाई रखना भी जरूरी है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article