कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर के लोगों को परेशान करने करने के बाद चीन से एक और नए वायरस के मामले सामने आए हैं। जी हां चीन से निकला ह्यूमन मेटापनेउमोवायरस (HMPV) धीरे-धीरे दुनिया भर में अपने पैर पसार रहा है। भारत की बात करें तो यहां भी इस वायरस को मामले बढ़कर 8 हो चुके हैं। बेंगलुरु से सामने आए पहले मामले के बाद अब अहमदाबाद और तमिलनाडु के कुछ इलाकों से भी इसके मरीज सामने आए हैं। जिससे कहा जा सकता है, कि इस वायरस का फैलाव देश के बड़े हिस्से में हो चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
किस अंग को प्रभावित करता है HMPV वायरस?
छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा HMPV आपके श्वसन तंत्र को सबसे पहले अपना शिकार बनाता है। फेफड़ों की सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाला ये वायरस आपको सांस लेने में कठिनाई पैदा कर देता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, छोटे बच्चे और बुजुर्गों को यह वायरस अपनी चपेट में लेता है और गंभीर श्वसन तंत्र की समस्याओं का कारण बन सकता है।
सांस लेने में कठिनाई
HMPV हमारे श्वसन तंत्र को सबसे जल्दी प्रभावित करता है, जिसके कारण आपको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि आपको सांस लेने में किसी तरह की समस्या हो तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।
गले में खराश और खांसी
HMPV श्वसन तंत्र के सबसे पहले अंग यानी गले को अपनी गिरफ्त में सबसे पहले लेता है। जिसके कारण आपको सूखी खांसी और गले में खराश की समस्या पैदा हो सकती है।
ऑक्सीजन लेवल की कमी
HMPV के कारण आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है, क्योंकि फेफड़ों में संक्रमण के कारण आपके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
