हेल्थ

शरीर के इस अंग को सबसे पहले घेरता है ये नया वायरस, जानें HMPV संक्रमण के बाद शरीर में दिखते हैं कैसे बदलाव

हाल ही में तेजी से फैल रहा HMPV एक वायरस है जो छोटे बच्चों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वायरस शरीर के किस हिस्से पर अपना सबसे पहले असर दिखाता है? इसके साथ ही जानें इसके संक्रमण से शरीर में होने वाले बदलाव?

Image

Symptoms of HMPV

Photo : iStock

कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया भर के लोगों को परेशान करने करने के बाद चीन से एक और नए वायरस के मामले सामने आए हैं। जी हां चीन से निकला ह्यूमन मेटापनेउमोवायरस (HMPV) धीरे-धीरे दुनिया भर में अपने पैर पसार रहा है। भारत की बात करें तो यहां भी इस वायरस को मामले बढ़कर 8 हो चुके हैं। बेंगलुरु से सामने आए पहले मामले के बाद अब अहमदाबाद और तमिलनाडु के कुछ इलाकों से भी इसके मरीज सामने आए हैं। जिससे कहा जा सकता है, कि इस वायरस का फैलाव देश के बड़े हिस्से में हो चुका है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

किस अंग को प्रभावित करता है HMPV वायरस?

छोटे बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा HMPV आपके श्वसन तंत्र को सबसे पहले अपना शिकार बनाता है। फेफड़ों की सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाला ये वायरस आपको सांस लेने में कठिनाई पैदा कर देता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, छोटे बच्चे और बुजुर्गों को यह वायरस अपनी चपेट में लेता है और गंभीर श्वसन तंत्र की समस्याओं का कारण बन सकता है।

सांस लेने में कठिनाई

HMPV हमारे श्वसन तंत्र को सबसे जल्दी प्रभावित करता है, जिसके कारण आपको सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि आपको सांस लेने में किसी तरह की समस्या हो तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

गले में खराश और खांसी

HMPV श्वसन तंत्र के सबसे पहले अंग यानी गले को अपनी गिरफ्त में सबसे पहले लेता है। जिसके कारण आपको सूखी खांसी और गले में खराश की समस्या पैदा हो सकती है।

ऑक्सीजन लेवल की कमी

HMPV के कारण आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो सकता है, क्योंकि फेफड़ों में संक्रमण के कारण आपके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article