Women Health: हाई एस्ट्रोजन के कारण पीरियड्स हो जाते हैं कंट्रोल से बाहर; एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें कंट्रोल

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 30, 2023, 11:11 AM IST

High Estrogen Natural Remedies: एस्ट्रोजेन हार्मोन प्रजनन स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हार्मोन स्तनों के विकास जैसे शारीरिक बदलाव लाने में मदद करता है। इसके घटने या बढ़ने से शरीर पर बहुत प्रभाव पड़ता है। हाई एस्ट्रोजन महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जिसके कई लक्षण होते हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए डायटीशियन एक खास रेसिपी से बने दही कबाब खाने की सलाह देती हैं।

High Estrogen Natural Remedies: शारीरिक स्वास्थ्य कई कारकों पर निर्भर करता है, हार्मोन भी एक महत्वपूर्ण कारक हैं। जब आपके शरीर में हार्मोन्स असंतुलित होते हैं तो कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। ऐसा ही एक हार्मोन है एस्ट्रोजन, जिसके बढ़ने से महिलाओं को असामान्य मासिक धर्म की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि इस एस्ट्रोजन हॉर्मोन का क्या कार्य है?

Estrogen

How to Naturally Decrease Estrogen Levels: प्रेग्नेंसी में एस्ट्रोजन हार्मोन की अधिकता से होता है यह खतरा

यह एक स्टेरॉयड हार्मोन है, जो महिलाओं के प्रजनन अंगों से जुड़ा होता है और उनकी जैविक विशेषताओं के लिए जिम्मेदार होता है। महिलाओं में स्वस्थ प्रजनन पथ, यूरिनरी ट्रैक्ट, रक्त वाहिकाओं, हड्डियों, स्तनों, त्वचा आदि को बनाए रखने के लिए एस्ट्रोजन की पर्याप्त मात्रा आवश्यक है। लेकिन कई बार इस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है और समस्या होने की आशंका रहती है।

End of Feed