बढ़ा हुआ बैली फैट न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि यह कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का भी कारण बन जाता है। जी हां बहुत से लोग अपने बाहर निकले पेट के कारण अपने पसंदीदा कपड़े तक नहीं पहन पाते हैं। इसके साथ ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का बड़ा कारण बैली फैट बनता है। मोटापा आज दुनिया भर में चिंता का विषय बनता जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कंट्रोल करने के लिए आपके घर में ही बहुत सी चीजें मौजूद हैं। केवल आपको उनके सही इस्तेमाल का पता होना चाहिए। आइए जानते है कौन सी है वह चीज और कैसे करें इस्तेमाल?
वेट लॉस के लिए हर्बल चाय - Herbal Tea for Weight Loss
1. जीरा चाय
जीरा चाय आपके वजन को तेजी से कम करने में काफी कारगर साबित होती है। इसके लिए आप रात में 1 कप पानी में 2 चम्मच जीरा डालकर रख दें। सुबह इस पानी को गैस पर रखकर अच्छे से उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर सेवन करें। रोज सुबह खाली पेट ऐसा करने से आपके पेट पर जमा फैट तेजी से बर्न होने लगता है।
2. दालचीनी चाय
रसोई में मौजूद दालचीनी मसाला हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद बढ़ाने वाला यह मसाला आपके वजन को भी तेजी से कम कर सकता है। जी हां दालचीनी चाय बनाने के लिए आप 1 कप पानी में 2 इंच दालचीनी के टुकड़े को अच्छी तरह तोड़कर डाल दें। अब इस पानी को आधा रह जाने तक उबालें। इस तरह तैयार चाय को सुबह खाली पेट पीने से हमारा पेट तेजी से कम होने लगता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
