Hema Malini Dharmendra No sugar diet: जिंदगी भर फिट और एक्टिव रहने के लिए समय पर डाइट और वर्कआउट रूटीन में बदलाव करना बहुत काम का हो सकता है। बेशक ही हेल्दी रहने के लिए अच्छा खाना और अच्छे नियमों के साथ रहना आवश्यक है, बॉलीवुड के दिग्गज हेमा मालिनी और धर्मेंद्र भी इसी सिद्धांत के साथ जिंदगी जी रहे हैं। 75 की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी फिट रहने के लिए नियमित रूप से योग, डांस और एक्सरसाइज करती हैं। वहीं धर्मेंद्र भी 88 की उम्र में एक्टिंग के साथ साथ फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं। बॉलीवुड के एवरग्रीन कपल की डाइट भी काफी हेल्दी और कड़क नियम वाली है, यहां देखें हेमा मालिनी धर्मेंद्र का डाइट प्लान और वजन कंट्रोल करने फिट रहने के लिए उन्होंने डाइट में क्या खास बदलाव किए हैं।
हेमा मालिनी डाइट प्लान, Hema Malini Diet Plan
75 की उम्र होने पर भी हेमा मालिनी जी की खूबसूरती, फिजिक और एनर्जी में कोई कमी नहीं आई है। अपनी हेल्थ मेन्टेन करके रखने के लिए हेमा जी डांस और योग भरपूर करती हैं। और इसी के साथ साथ वे डाइट में कुछ खास चीजें लेती हैं, जो एकदम से वजन पर असर नहीं करता है। हेमा जी को लो कैलोरी वाली चीजें खाना ही पसंद है, उनकी सुबह की शुरुआत नींबू के रस के साथ गर्म पानी पीने से होती है। फिटनेस फ्रीक हेमा मालिनी नाश्ता भी काफी लाइट करती हैं। उन्हें अपने खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, सलाद, फल आदि खूब पसंद है।
हेमा मालिनी नो शुगर डाइट, Hema Malini Sugar Free diet
सेहत का ख्याल रखने के लिए हेमा मालिनी ने अपनी डाइट में खास बदलाव किए हैं। जिनमें से सबसे बड़ा बदलाव है, डाइट से शक्कर एकदम हटा देने वाला। बता दें कि हेमा मालिनी ने करीब 20 सालों से शक्कर नहीं खाई है, शक्कर के बजाय वे गुड़ या शहद का सेवन करती हैं। इसी के साथ वे ज्यादा तला गला, मसाले वाला और जंक फुड भी नहीं खाती हैं। नो शुगर डाइट वजन कम करने वालों के लिए तो, डायबिटीज या दिल आदि की बीमारी वाले लोगों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।
धर्मेंद्र डाइट प्लान, Dharmendra Diet Plan
88 की उम्र में बहुत एक्टिव अंदाज में काम करते धर्मेंद्र की फिटनेस वाकई गजब है। इस उम्र में भी फिट रहने के लिए धरम पाजी हर रोज कम से कम 30 मिनट का वर्कआउट करते ही करते हैं। जिसमें बेसिक कार्डियो वाली एक्सरसाइज शामिल होती है। वहीं एक्सरसाइज के साथ उनकी फिटनेस का बड़ा कारण उनकी डाइट है। बता दें कि धरम पाजी अपने खेत में उगी सब्जियां ही खाते हैं, और उनकी डाइट काफी लाइट व हेल्दी होती है। पत्नी हेमा की तरह ही धरम पाजी भी डाइट में शक्कर का सेवन नहीं करते हैं। उनकी डाइट में देसी अनाज, कच्ची घनी सरसों तेल, फल, सलाद, सब्जियां शामिल है।
