हेल्थ

Heavy bleeding during periods: पीरियड्स के दौरान हो रही हैवी ब्लीडिंग, इस गंभीर बीमार का हो सकती हैं शिकार, भूलकर भी ना करें नज़रअंदाज

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Apr 8, 2023, 04:23 PM IST

पीरियड्स में कई बार महिलाओं को पेट में तेज दर्द और हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। इसे कई लोग नॉर्मल समझकर नज़रअंदाज कर देते हैं। हालांकि ये नज़रअंदाज करने वाली बात नहीं है।

Image

थायराइड की वजह से पीरियड्स में होती हैं ये परेशानियां (Source:istock)

Heavy bleeding during periods: महिलाओं को हर महीने पीरियड आना एक नेचुरल प्रक्रिया है। इसमें पेट दर्द होना और बेचैनी लगना भी एक नॉर्मल बात है। हालांकि ये दर्द सामान्य ही होता है लेकिन ये आपकी सेहत की ओर भी इशारा करता है। पीरियड्स में कई बार महिलाओं को पेट में तेज दर्द और हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। इसे कई लोग नॉर्मल समझकर नज़रअंदाज कर देते हैं। हालांकि ये नज़रअंदाज करने वाली बात नहीं है। पीरियड्स में बहुत तेज दर्द होना और हैवी ब्लीडिंग होना गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं। पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग थायराइड की समस्या का भी संकेत हो सकती है।

इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म के मुताबित, यह अनुमान लगाया गया है कि लगभग 4.2 करोड़ भारतीय थायराइड की बीमारी से जुझ रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी पीरियड के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आप थायराइड की बीमारी की चपेट में हैं।

थायराइड की वजह से पीरियड्स में होती हैं ये परेशानियां

हाइपोथायरायडिज्म अनियमित या हैवी ब्लीडिंग पीरियड्स का कारण बन सकता है जो सामान्य पीरियड समय से अधिक लंबा या छोटा हो सकता है। थायराइड की वजह से महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स में गड़बड़ी हो सकती है। ये हाइपोथायरायडिज्म पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) का भी कारण बन सकती है। इसकी वजह से इररेगुलर पीरियड्स, बांझपन, मोटापा हो सकती है।

हाइपरथायरायडिज्म से जुझ रही महिलाएं एमेनोरिया का शिकार हो सकती हैं। एमेनोरिया में लगातार तीन या उससे भी ज्यादा समय तक मासिक धर्म नहीं होता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हाइपरथायरायडिज्म शरीर में हार्मोन के संतुलन को बिगाड़ देता है जिससे एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में कमी आ जाती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article