हेल्थ

Heat Wave: भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूर खाएं ये 5 जरूरी चीजें, नहीं पड़ेंगे बीमार

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 17, 2023, 08:01 AM IST

Heat Wave: अप्रैल के बाद मई और जून के महीने में तो गर्मी और भी ज्यादा पड़ेगी। धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहेंगे। गर्मी बढ़ने के साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी रहेगा।

Image

Heat Wave: भीषण गर्मी से बचने के लिए जरूर खाएं-पिएं ये 5 जरूरी चीजें।

Photo : iStock

Heat Wave: उत्तर भारत (North India) समेत देश के कई राज्यों में गर्मी (Heat Wave) ने अपनी दस्तक दे दी है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान (Temperature) से लोग काफी परेशान हैं। अप्रैल (April) के बाद मई (May) और जून (June) के महीने में तो गर्मी और भी ज्यादा पड़ेगी। धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहेंगे। गर्मी (Heat) बढ़ने के साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी रहेगा। आज इसी को लेकर हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जरूर खाना-पीना चाहिए। दरअसल इन चीजों को खाने-पीने से आप खुद को भीषण गर्मी (Scorching Heat) से बचाने के साथ बीमारियों से भी बच पाएंगे।

भीषण गर्मी में जरूर खाएं-पिएं ये 5 जरूरी चीजें:-

खूब पानी पिएं

भीषण गर्मी से बचने के लिए पानी पीना किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। दरअसल गर्मियों के दिनों में पानी आपके शरीर को ठंडा रखने में सबसे ज्यादा मदद करता है। गर्मी के मौसम में आपको रोज कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

जमकर खाएं खीरा

खीरा खाना गर्मियों के दिनों में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल खीरा में काफी ज्यादा मात्रा में पानी पाया जाता है। साथ ही खीरे में फाइबर और विटामिन भी पाया जाता है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है।

नींबू पानी का जरूर करें सेवन

गर्मी के मौसम में नींबू-पानी का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल नींबू-पानी का सेवन न सिर्फ आपको गर्मियों से बचाएगा बल्कि अंदर से भी आपको तरोताजा रखने में भी मदद करता है।

कच्चा प्याज खाएं

गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए। दरअसल प्याज गर्मी के मौसम में पेट को हेल्दी रखता है। आप प्याज को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं।

दही-लस्सी

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आपको रोज दही या लस्सी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। दरअसल दही-लस्सी का सेवन न सिर्फ पेट को ठंडक पहुंचाता है बल्कि गर्मी से भी आपको बचाने में मदद करता है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article