सेहत के लिए सबसे बड़ी साइलेंट किलर साबित होती है यह आदत, मशहूर हार्ट सर्जन की चेतावनी

Dr. Jeremy London कहते हैं कि अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स की समीक्षा करें, डॉक्टर से सलाह लें और अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करने से न डरें।

अच्छी सेहत और लंबा जीवन हर इंसान की प्राथमिकता होती है, जिसके लिए लोग खानपान से लेकर एक्सरसाइज तक कई तरह के जतन करते हैं। हालांकि, कई बार अनजाने में हम कुछ ऐसी आदतों के शिकार हो जाते हैं जो हमारी सेहत को गंभीर नुकसान पहुँचाती हैं। जाने माने कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने हाल ही में एक ऐसी ही बड़ी और छुपी हुई स्वास्थ्य समस्या के बारे में आगाह किया है, जिसे उन्होंने सेहत के लिए सबसे खतरनाक साइलेंट किलर बताया है।

Dr Jeremy London

सेहत के लिए साइलेंट किलर साबित होती है यह आदत (Photo: iStock)

क्या है वह खतरनाक चीज?

डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार, सेहत के लिए सबसे बड़ा और खतरनाक दुश्मन आत्मसंतुष्ट यानी कॉम्प्लेसेंट होना है। जब इंसान अपनी मौजूदा जीवनशैली या स्वास्थ्य स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट होकर लापरवाह हो जाता है, तो यह स्थिति धीरे-धीरे एक गंभीर जाल बन जाती है। यह एक ऐसा साइलेंट किलर है जो चुपचाप हमारी सेहत की जड़ें खोखला कर देता है।

End of Feed