अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान ये दो मुख्य कारण हैं, जो हमारे वजन के बढ़ने की वजह बनते हैं। हालांकि शरीर का वजन बढ़ने के कई और भी कारण हो सकते हैं। जैसे- कई तरह की बीमारियों के कारण भी हमारा वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा जब हम फिजिकल एक्टिविटी को बहुत ज्यादा कम कर देते हैं। तो आपके शरीर में फैट जमा होने लगता है। यदि आप अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करना चाहते हैं, तो हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बेहतरीन टिप्स देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन लाइफस्टाइल चेंजेज..
1. ब्रेकफास्ट
ब्रेकफास्ट हमारी पहली मील होता है। इसलिए हमारा ब्रेकफास्ट बेहद हेल्दी और लाइट होना चाहिए। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको अपने ब्रेकफास्ट को लेकर काफी सचेत हो जाना चाहिए। आप अपने ब्रेकफास्ट में डेली स्प्राउट्स के साथ सीजनल फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं।2. लंच
लंच हमारे लिए एक अहम मील साबित होती है। इसलिए लंच की डाइट का ध्यान हमें बहुत सोच समझ कर रखना चाहिए। अपने लंच में आप 1-2 रोटी के साथ भरपूर मात्रा में हरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। जिसके बाद आपको जीरा और काला नमक मिलाकर छाछ का सेवन करना चाहिए। यह आपके पाचन को दुरुस्त करता है और आपको वेट लॉस में भी मदद करता है।3. डिनर
डिनर हमारी वह मील है जिसका सीधा असर हमारे वजन पर पड़ता है। इसलिए वेट लॉस कर रहे लोगों को डिनर बेहद हल्का करने की सलाह दी जाती है। आप अपने डिनर में वेजिटेबल सूप या दलिया, खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपना डिनर शाम 7 बजे तक कर लेना चाहिए।फिजिकल एक्टिव रहना है जरूरी
वेट लॉस की सबसे जरूरी शर्त है कि आपको फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए। इसके लिए आप योगा क्लास, जिम आदि जॉइन कर सकते हैं। वहीं यदि आप घर पर रहकर ही एक्सरसाइज कर सकते हैं, तो आपको डेली कम से कम 40 मिनट तक एक्सरसाइज करनी चाहिए।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
