हेल्थ

बढ़ती उम्र के साथ हर हाल में पुरुष अपना लें ये अच्छी आदतें, बुढ़ापे में भी बना रहेगा बॉडी में जवानी वाला जोश

Healthy Habits For Men 30 In Hindi: की उम्र के बाद पुरुषों के शरीर में कई बदलाव आते हैं। ऐसे में कुछ जरूरी आदतें अपनाकर आप लंबे समय तक जवानी वाला जोश और सेहतमंद शरीर बनाए रख सकते हैं। जानिए कौन-सी हैं वो 6 हेल्दी आदतें जो हर मर्द को जरूर अपनानी चाहिए।

Image

Healthy Habits For Men 30 In Hindi

Healthy Habits For Men 30 In Hindi: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर में कमजोरी, थकान और बीमारियों का असर बढ़ने लगता है। खासकर 30 या 40 की उम्र पार करने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है, मसल्स की ताकत कम होने लगती है और एनर्जी लेवल भी घट जाता है। लेकिन अगर आप समय रहते कुछ अच्छी लाइफस्टाइल आदतें अपना लें, तो ना सिर्फ शरीर फिट रहेगा, बल्कि बुढ़ापे में भी जवानी वाला जोश बना रहेगा। चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो आदतें।

30 के बाद पुरुषों के लिए लाइफस्टाइल से जुड़ी हेल्दी आदतें - Healthy Lifestyle Habits For Men 30 In Hindi

रोजाना थोड़ी एक्सरसाइज जरूरी है

अगर आप ऑफिस के बाद सीधे सोफे पर बैठ जाते हैं, तो अब आदत बदलें। रोजाना 30 मिनट टहलना, योग या हल्की एक्सरसाइज करना जरूरी है। इससे शरीर एक्टिव रहेगा और मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियां दूर रहेंगी।

डाइट में लाएं पॉजिटिव बदलाव

अब समय है खाने-पीने पर ध्यान देने का। जंक फूड और तली-भुनी चीजों को कम करके हेल्दी चीजें जैसे हरी सब्जियां, प्रोटीन और साबुत अनाज शामिल करें। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलेगा और उम्र के साथ शरीर कमजोर नहीं पड़ेगा।

नींद की आदत को न करें नजरअंदाज

अक्सर पुरुष काम के चलते नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन बुढ़ापे तक फिट रहना है, तो रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। अच्छी नींद से दिमाग शांत रहेगा और शरीर भी खुद को रिपेयर करेगा।

स्ट्रेस को संभालना सीखें

काम का प्रेशर, जिम्मेदारियां और लाइफ की टेंशन स्ट्रेस का कारण बनती हैं। रोज थोड़ा समय खुद के लिए निकालें, ध्यान लगाएं या गहरी सांस लें। इससे मानसिक सेहत भी अच्छी रहेगी और हार्ट हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ेगा।

हेल्थ चेकअप को बनाएं आदत

हर छह महीने में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर करवाएं। इससे कोई भी बीमारी समय रहते पकड़ी जा सकती है। ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट से जुड़ी जांच कराना बहुत जरूरी है।

खुद को समय दें और खुशी में जिएं

बढ़ती उम्र में खुद के लिए समय निकालना सबसे जरूरी है। जो काम आपको अच्छा लगे वो करें, दोस्तों के साथ समय बिताएं और पॉजिटिव सोचें। इससे न केवल शरीर, बल्कि दिल भी जवान बना रहेगा।

अगर आप इन आदतों को अपनाते हैं, तो 40 के बाद भी खुद को जवान और एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। इसलिए वक्त रहते हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर कदम बढ़ाएं और हर उम्र में फिट रहें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article