Health News Today: राज्यों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, इस राज्य में लोग तरबूज खाकर हुए बीमार, IMD ने बताया किन जगहों पर बना रहेगा लू का प्रकोप

Health News Today in Hindi: स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या कुछ नया चल रहा है या इस क्षेत्र में क्या नए-नए कार्य और योजनाएं चल रही हैं, इस तरह की जानकारियों से लोग आमतौर पर अनजान रहते हैं। क्योंकि स्वास्थ्य से जुड़ी आमतौर लोगों को अलग-अलग स्रोतों से मिलती हैं, रोज क्या कुछ नया घट रहा है उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं होती है। इस हेल्थ बुलेटिन में हेल्थ से जुड़ी ताजा खबरें जानें।

Health News Today in Hindi: बहुत से लोगों को अक्सर हम देखते हैं कि स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए वे इंटरनेट पर अलग-अलग न्यूज वेबसाइट पर घूमते रहते हैं। फिर भी उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारियां नहीं मिल पाती हैं। ऐसे में हमने आपके लिए यह हेल्थ बुलेटिन शुरू किया है। यहां आपको यहां आपको स्वास्थ्य समाचार और इससे जुड़ी सभी खबरें मिलेंगी। आपको सभी की नॉलेज एक ही जगह पर मिल जाएगी। यहां जानें आज के ताजा स्वास्थ्य समाचार..

Health News Today

Health News Today

बिहार के इस जिले में लू से 18 घंटे में 27 लोगों की मौत, 300 अस्पताल में भर्ती

बिहार मे लू का कहर लगातार जारी है। यहां लू से लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। बिहार के औरंगाबाद अभी तक लू की वजह से सबसे ज्यादा मौतें सामने आई हैं। इस जिले में लू से 18 घंटे में 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 50 से ज्यादा लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, 300 के आसपास लोग ऐसे हैं, जिनका लू की चपेट में आने के बाद सामान्य उपचार चल रहा है। फिलहाल बिहार के लोगों के लिए झुलसती गर्मी में कोई राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

End of Feed