दिखने में करेले जैसी, पर नहीं होती कड़वी, चिकन-मटन जितनी ताकत रखती है ये कांटेदार सब्जी

पोषक तत्वों से भरपूर ककोड़े या मीठे करेले में विटामिन बी12, विटामिन डी, कैल्शियम, जिंक, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कम कैलोरी और उच्च फाइबर युक्त होने के कारण यह वजन घटाने में मददगार है।

करेला का नाम लेते ही कड़वा स्वाद तुरंत ध्यान में आ जाता है। लेकिन, आपने कभी मीठे करेले के बारे में सुना है? स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद ककोड़ा, जिसे कंटोला या मीठा करेला भी कहते हैं, एक ऐसी सब्जी है, जो बड़ी आसानी से कहीं भी उग जाती है।

Spinny Gourd Benefits

Spinny Gourd Benefits

वाराणसी के एक्यूप्रेशर एक्सपर्ट और आयुर्वेदाचार्य अनिरुद्ध पांडेय के अनुसार, ककोड़ा न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि सेहत के लिए भी वरदान है। यह दो प्रकार का होता है, मीठा और कड़वा, जिसमें कड़वे ककोड़े की सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट मानी जाती है, हालांकि यह कम मिलता है।

End of Feed