योग एक एक नेचुरल पद्धति है जो हमें जीवन में हमेशा निरोग रहने का उपहार देती है। 'करो योग रहो निरोग' जैसे नारे आपने अक्सर सुने होंगे। वहीं योग की शुरुआत करने के लिए आपको किसी तरह के फालतू खर्चे की भी जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का इलाज योग के माध्यम से किया जा सकता है। जिसमें लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याएं शामिल हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पादहस्तासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका अभ्यास खुद प्रधानमंत्री मोदी भी करते हैं। आइए जानते हैं पादहस्तासन के बारे में विस्तार से..
कैसे करें पादहस्तासन?
- इसके लिए आप सबसे पहले पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने हाथों को आगे की ओर झुकाते हुए पैरों को छूने का प्रयास करें।
- अब अपने पैरों के पिछले हिस्से को हाथों से पकड़ने का प्रयास करें।
- इस स्थिति में आपको अपनी सांस को सामान्य रखने की जरूरत है।
- इस आसन की पूर्ण स्थिति में आपको 1 मिनट तक रुकने का प्रयास करना चाहिए।
पादहस्तासन के फायदे
- यह आपकी रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाता है।
- महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में यह आसन बेहद कारगर है।
- इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से हमारी हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है।
- पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में यह आसन काफी कारगर है।
- इसके अलावा यह हमारी आंखों की रोशनी को भी तेज करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
