हेल्थ

पीठ और पैरों को मजबूत बना देगा ये सूर्य नमस्कार का ये दूसरा आसन, PM Modi ने खुद गिनाए फायदे

Health benefits of Padahastasana: सूर्य नमस्कार का दूसरा आसन यानी 'पादहस्तासन' हमारी पीठ और पैरों को मजबूत बनाने में काफी मदद करता है। इस योगासन में हम अपने हाथों से पैरों को छूने का प्रयास करते हैं। आइए जानते हैं पादहस्तासन के फायदों के बारे में जिसके फायदों के बारे मे खुद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया है।

Image

health benefits of padahastasana

Photo : iStock

योग एक एक नेचुरल पद्धति है जो हमें जीवन में हमेशा निरोग रहने का उपहार देती है। 'करो योग रहो निरोग' जैसे नारे आपने अक्सर सुने होंगे। वहीं योग की शुरुआत करने के लिए आपको किसी तरह के फालतू खर्चे की भी जरूरत नहीं होती है। इसके अलावा कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का इलाज योग के माध्यम से किया जा सकता है। जिसमें लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याएं शामिल हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको पादहस्तासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका अभ्यास खुद प्रधानमंत्री मोदी भी करते हैं। आइए जानते हैं पादहस्तासन के बारे में विस्तार से..

कैसे करें पादहस्तासन?

  • इसके लिए आप सबसे पहले पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने हाथों को आगे की ओर झुकाते हुए पैरों को छूने का प्रयास करें।
  • अब अपने पैरों के पिछले हिस्से को हाथों से पकड़ने का प्रयास करें।
  • इस स्थिति में आपको अपनी सांस को सामान्य रखने की जरूरत है।
  • इस आसन की पूर्ण स्थिति में आपको 1 मिनट तक रुकने का प्रयास करना चाहिए।

पादहस्तासन के फायदे

  1. यह आपकी रीढ़ के लचीलेपन को बढ़ाता है।
  2. महिलाओं को मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में यह आसन बेहद कारगर है।
  3. इसके साथ ही इस आसन का अभ्यास करने से हमारी हार्ट हेल्थ दुरुस्त रहती है।
  4. पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में यह आसन काफी कारगर है।
  5. इसके अलावा यह हमारी आंखों की रोशनी को भी तेज करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article