Muskmelon Seeds Benefits: गर्मियों के मौसम में मार्केट में कई ऐसे फल मिलते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं मौसमी फलों में से एक है खरबूजा। खरबूजा सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है सिर्फ खरबूजा ही नहीं बल्कि उसके बीज भी सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। खरबूज के बीज में कई तरह को पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। अगर आप खरबूजे के बीज को फेंक देते हैं तो अब से ऐसा ना करें। यहां जान लें खरबूज के बीज के क्या हैं फायदे।
खरबूजे का बीज खाने के फायदे - Benefits of Muskmelon Seeds in hindi
ब्लड प्रेशर होता है कम
पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से खरबूजे का बीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को खरबूजे के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के अलावा ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
इम्युनिटी
विटामिन-सी से भरपूर खरबूजे का बीज इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। खरबूजे के बीज खून में व्हाइट ब्लड सेल्स संख्या बढ़ाते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
आंखों के लिए
विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर खरबूजे के बीज का सेवन करने से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है। इसके साथ इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए
खरबूजे के बीज में फोलेट पाया जाता है जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम को हटाने का काम करता है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंट महिलाएं इसका सेवन करती हैं तो वॉटर रिटेशन की समस्या कम होती है।
नाखून और बालों के लिए
खरबूजे का बीज बालों और नाखून के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये बालों और नाखून को प्रोटीन देता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।
