हेल्थ

Muskmelon Seeds Benefits: सेहत के लिए वरदान है खरबूजे का बीज, जान लें इसके सेवन के क्या हैं फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 30, 2023, 07:37 AM IST

खरबूजा सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है सिर्फ खरबूजा ही नहीं बल्कि उसके बीज भी सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं।

Image

खरबूजे का बीज खाने के फायदे (Source:istock)

Muskmelon Seeds Benefits: गर्मियों के मौसम में मार्केट में कई ऐसे फल मिलते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन्हीं मौसमी फलों में से एक है खरबूजा। खरबूजा सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है सिर्फ खरबूजा ही नहीं बल्कि उसके बीज भी सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। खरबूज के बीज में कई तरह को पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। अगर आप खरबूजे के बीज को फेंक देते हैं तो अब से ऐसा ना करें। यहां जान लें खरबूज के बीज के क्या हैं फायदे।

खरबूजे का बीज खाने के फायदे - Benefits of Muskmelon Seeds in hindi

ब्लड प्रेशर होता है कम

पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से खरबूजे का बीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को खरबूजे के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के अलावा ये दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इम्युनिटी

विटामिन-सी से भरपूर खरबूजे का बीज इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। खरबूजे के बीज खून में व्हाइट ब्लड सेल्स संख्या बढ़ाते हैं, जिससे वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

आंखों के लिए

विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर खरबूजे के बीज का सेवन करने से मोतियाबिंद का खतरा कम होता है। इसके साथ इसके सेवन से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए

खरबूजे के बीज में फोलेट पाया जाता है जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त सोडियम को हटाने का काम करता है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंट महिलाएं इसका सेवन करती हैं तो वॉटर रिटेशन की समस्या कम होती है।

नाखून और बालों के लिए

खरबूजे का बीज बालों और नाखून के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये बालों और नाखून को प्रोटीन देता है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article