हेल्थ

Mosambi juice benefits: गर्मियों में रोजाना करें मौसमी जूस का सेवन, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 17, 2023, 02:08 PM IST

कई लोग गर्मियों में मौसमी के जूस का सेवन करते हैं। मौसमी का जूस सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। मौसमी की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को ठंडा रखता है और आपको हाइड्रेस और फ्रेश रखने में मदद करता है।

Image

मौसमी जूस का सेवन करने के फायदे (Source:istock)

Mosambi juice benefits: गर्मियों के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करे। ऐसे में कई लोग गर्मियों में मौसमी के जूस का सेवन करते हैं। मौसमी का जूस सेहत का खजाना माना जाता है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। मौसमी की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को ठंडा रखता है और आपको हाइड्रेस और फ्रेश रखने में मदद करता है। मौसमी पोटेशियम, विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम, फाइबर, कॉपर और आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको गर्मियों में मौसमी का जूस पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें।

मौसमी का जूस पीने के फायदे

वेट लॉस

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं तो मौसमी का जूस आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। मौसमी के जूर में पानी और शहद मिलाकर सुबह पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी

विटामिन सी से भरपूर मौसमी का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट मौसमी के जूस का सेवन करें। इससे वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

स्किन के लिए

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मौसमी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दाग-धब्बे और पिंपल की समस्या को दूर करने के लिए आप मौसमी के जूस का सेवन करें।

पाचन क्रिया के लिए

मौसमी में फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है। कब्ज,अपच और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम होने पर मौसमी के जूस का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जा सकता है।

नर्वस सिस्टम के लिए

सिरदर्द, चक्कर और मतली की परेशानी दूर करने में मौसमी का जूस बेहद सहायक माना जाता है। ऐसे में सुबह खाली पेट मौसमी के जूस का सेवन जरूर करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article