हेल्थ

Health Benefits: वेट लॉस से लेकर इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने तक, गर्मियों में लीची खाने के हैरान करने वाले फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 16, 2023, 02:50 PM IST

Litchi benefits: लीची सिर्फ गर्मियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट फल है। मीठा और रसीला फल लीची सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लीची कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।

Image

लीची खाने के फायदे ( Source:istock)

Litchi benefits: लीची सिर्फ गर्मियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट फल है। मीठा और रसीला फल लीची सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लीची कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। लीची शरीर को ठंडक पहुंचाता है और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। रोजाना लीची खाने से चेहरे पर ग्लो आता है और रिंकल्स की समस्या भी दूर होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको लीची खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जानें लीची खाने से क्या को क्या फायदे मिलते हैं।

लीची खाने के फायदे- Litchi khane ke fayde in hindi

हाइड्रेट

लीची जूस से भरपूर फल है। इसमें 80 फीसदी तक पानी होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

हार्ट के लिए

लीची हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। पोटैशियम से भरपूर लीची दिल को स्वस्थ रखता है।

इम्यूनिटी

विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से लीची इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लीची बेहद फायदेमंद माना जाता है। लीची के सेवन से आयरन की कमी दूर होती है।

लकवा

लीची के सेवन से लकवा का खतरा कम होता है। इसमें भरपूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होता है।

वजन घटाए

लीची के सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन जरूर करें।

पाचन क्रिया

लीची में फाइबर समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

इंफेक्शन से बचाए

लीची के सेवन से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। खराश, बुखार, जुकाम जैसी समस्याओं से बचाने में लीची बेहद कारगर साबित होता है।

स्किन के लिए

लीची का सेवन करने से स्किन को काफी फायदा मिलता है। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लीची खाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article