हेल्थ

Methi Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है मेथी, जानें इसके अन्य फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 4, 2023, 10:47 AM IST

मेथी प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन-सी, जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मेथी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है।

Image

मेथी खाने के फायदे

Methi health Benefits: मेथी सेहत का खजाना माना जाता है। यह ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। इसके सेवन से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते हैं। मेथी प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन-सी, जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। मेथी का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इन्हें दाल, परांठे या करी में डालकर आप खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको मेथी खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेथी खाने के फायदे- Benefits of Methi

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को मेथी का सेवन जरूर करना चाहिए। मेथी की पत्तियां, पाउडर और बीज तीनों डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और कई पोषक तत्वों से भरपूर मेथी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में बेहद कारगर माना जाता है। इनमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करते हैं।

कब्ज

फाइबर का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से मेथी कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। यह पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ मेथी पाउडर का सेवन करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

कोलेस्ट्रॉल

मेथी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसे आप कई तरह से सेवन कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article