Kokum Benefits: सेहत को कई फायदे पहुंचाता है कोकम, जानें क्या है बेनिफिट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 3, 2023, 01:18 PM IST

कोकम का वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है। ये फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ज्यादातर गोवा और गुजरात में पाया जाता है।

Kokum Benefits: कोकम का वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है। ये फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ज्यादातर गोवा और गुजरात में पाया जाता है। कोकम का लोग कई तरह से सेवन करते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर कोकम सेहत का खजाना माना जाता है। कोकम का इस्तेमाल खाना बनाने में, मसाले के तौर पर, दवाई के रूप में और तेल के रूप में किया जाता है। दिखने में यह फल सेब की तरह होता है लेकिन सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। ऐसे में आज हम आपको कोकम खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

कोकम खाने के फायदे (Source:istock)

कोकम खाने से क्या फायदे मिलते हैं? - Benefits of eating kokum in hindi

इम्यूनिटी होती है स्ट्रॉन्ग

एंटी बैक्टीरियल, और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर कोकम इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

End of Feed