अमरूद का फल न सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद के फल के साथ ही इसके पत्ते भी कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करते हैं। आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों को खास महत्व दिया गया है। क्योंकि ये आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। रोज सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाकर खाने से आपके शरीर को कई बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आइए जानते हैं सेहत को होने वाले इसके 3 फायदों के बारे में...
डायबिटीज कंट्रोल
अमरूद के पत्तों में नेचुरल कंपाउंड पाए जाते हैं जो शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये पत्ते शरीर में शुगर के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे शुगर स्पाइक तेज नहीं होता है। यदि डायबिटीज के मरीज रोज सुबह अमरूद के पत्ते चबाते हैं, तो इससे काफी लाभ मिल सकते हैं।
पाचन तंत्र दुरुस्त
अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसके अलावा फाइबर से भरपूर अमरूद के पत्ते रोजाना चबाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते चबाकर खाने से पेट की सफाई भी हो जाती है।
ओरल हेल्थ होगी बेहतर
यदि आपको मसूड़ों में सूजन, दांत में दर्द और मुंह की बदबू की समस्या रहती है, तो अमरूद के पत्ते चबाकर खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मसूड़ों को मजबूत बनाने और मुंह की सफाई में मदद करते हैं। आप इन पत्तों को चबाकर खा सकते हैं या उबालकर इसके पानी से कुल्ला भी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
