हरे ही नहीं, काले अंगूर भी हैं सेहत का खजाना, रोज खाने पर सेहत को देते हैं 5 जबरदस्त फायदे

Black Grapes Benefits In Hindi: काले अंगूर पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं। इनमें स्वास्थ्य के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अगर आप इन्हें अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा बनाएं, तो कई फायदे मिल सकते हैं। इस लेख में एक्सपर्ट से जानें काले अंगूर खाने के फायदे।

Black Grapes Benefits In Hindi: अंगूर को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है। यह खट्टा-मीठा फल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। बहुत से लोग हरे अंगूर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के काले अंगूर पसंदीदा होते हैं। हालांकि, सेहत के लिए लिहाज से दोनों ही बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन काले अंगूर पोषण की दृष्टि से हरे अंगूर से थोड़ा अलग होते हैं, इन्हें खाने के अपने अलग फायदे हैं। पोषण की बात करें, तो काले अंगूर में भरपूर मात्रा में पानी होता है, भले ही ये मीठे होते हैं और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी बहुत कम होती हैं। साथ ही, इनमें फैट नहीं होता है। ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी, के, पोटैशियम, मैंगनीज और कॉपर आदि से भरपूर होते हैं। अगर आप काले अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को ढेरों फायदे मिलेंगे। काले अंगूर खाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Benefits Of Eating Black Grapes

Benefits Of Eating Black Grapes

सेहत के लिए काले अंगूर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Black Grapes In Hindi

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को करे कम

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर काले अंगूर फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने और शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करने में मदद करते हैं। ये कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और कई गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

End of Feed